Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर डील, हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना; UP में बाहुबली का पूरा परिवार जेल पहुंचा

    19 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, देशभर में पेट्रोल-डीजल का दाम 3-3 रुपए बढ़ गया है। उधर, भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता हुआ। अगले साल से NEET की परीक्षा ऑनलाइन होगी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में MP हाईकोर्ट के उस फैसले के बारे में बताएंगे, जिसमें धार भोजशाला को मंदिर माना गया है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना,अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। कोर्ट ने फैसले में ASI सर्वे, ऐतिहासिक तथ्यों और अयोध्या केस को आधार बनाया। साथ ही मुस्लिमों को नमाज की अनुमति देने वाला ASI का 2003 का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा;- भोजशाला देवी सरस्वती का ऐतिहासिक मंदिर है। अब इसके प्रबंधन पर केंद्र सरकार और ASI फैसला लेंगे। मुस्लिम और जैन पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: मुस्लिम और जैन पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। हालांकि, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को केंद्र सरकार से मस्जिद के लिए अलग जमीन मांगने को कहा है। अब पूरा विवाद समझिए: भोजशाला का विवाद हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा है। हिंदू पक्ष इसे मां वाग्देवी (सरस्वती) का प्राचीन मंदिर और शिक्षा केंद्र मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता आया है। 2003 से यहां व्यवस्था थी कि मंगलवार और वसंत पंचमी पर हिंदू पूजा करेंगे, जबकि शुक्रवार को मुस्लिम समाज नमाज अदा करेगा। 2022 में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भोजशाला को मंदिर घोषित करने की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर डील, PM मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ बैठक में फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ। साथ ही उनके विमान को UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने सुरक्षा दी। PM मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। UAE ने भारत में 5 अरब डॉलर निवेश का भी ऐलान किया। मोदी बोले- भारत-UAE की दोस्ती बेहद मजबूत: PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, 'भारत और UAE की दोस्ती बहुत मजबूत है। मोदी ने कहा कि दोनों देश बेहतर भविष्य के निर्माण के लक्ष्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।' पूरी खबर पढ़ें... 3. NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी, इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब परीक्षा 21 जून को होगी, छात्रों को 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम और पसंद का सेंटर मिलेगा।' पेपर लीक में केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट: CBI ने पुणे के केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI कुलकर्णी को ही लीक मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। कजांच एजेंसी के मुताबिक, कुलकर्णी लातूर का रहने वाला हैं। केमिस्ट्री का डोमेन एक्सपर्ट हैं। कई सालों तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा भी रहा हैं। मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर हुआ था लीक पेपर: CBI जांच में सामने आया कि NEET 2026 का कथित पेपर 1 मई को ‘प्राइवेट माफिया’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में शेयर हुआ था। ग्रुप में डाली गई PDF और असली पेपर के कई सवाल, फोटो और ऑप्शन पूरी तरह मैच कर रहे हैं। हालांकि, भास्कर ये दावा नहीं करता है कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। पूरी खबर पढ़ें... 4. फ्लीट छोड़कर मंत्री बुलेट से सचिवालय पहुंचे, भाजपा विधायक ने 4 ई-रिक्शा खरीदे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से ही नए रेट लागू हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। ई-रिक्शे से पहुंचे भाजपा विधायक: पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद रामपुर में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने गुरुवार को 4 ई-रिक्शा खरीदे। वह गनर के साथ ई-रिक्शा से ही कार्यक्रमों में जाते दिखे। फिरोजाबाद महापौर कामिनी राठौर स्कूटी चलाकर नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। रवि किशन बोले- योगी जी काफिला न घटाइए: सांसद रवि किशन ने कहा पीएम-सीएम की सुरक्षा जरूरी है। योगीजी काफिला न घटाइए, मैं साइकिल से चल लूंगा। वह कार पुलिंग कर कुशीनगर सांसद विजय दुबे के साथ इलेक्ट्रिक कार से 25 किमी. दूर खजनी गए। लखनऊ में मंत्री दानिश आजाद ने अपनी फ्लीट छोड़ बुलेट से सचिवालय पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 5. पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगा नई कीमतें लागू, कंपनियों को अभी भी ₹25-30 प्रति लीटर का घाटा पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। साथ ही CNG भी 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे। सोना-चांदी के दाम गिरे: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,949 रुपए गिरकर 1,58,210 पर आ गया। 1 किलो चांदी की कीमत 18,693 रुपए सस्ती होकर 2,68,500 रुपए पर पहुंच गई है। सेंसेक्स 160 पॉइंट्स घटकर 75,237 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी -46 पॉइंट्स घटकर 23,643 पर बंद हुआ। वहीं, 1 डॉलर की कीमत पहली बार 96.14 रुपए पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें... 6. यूपी में बाहुबली मिश्रा की पत्नी-बहू पहली बार जेल गई, भदोही कोर्ट ने पूरे परिवार को सजा दी यूपी के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा और उनके पूरे परिवार को भदोही की एमपी/एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को सजा सुनाई। 6 साल पुराने केस में विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और पूर्व एमएलसी रामलली, बेटे विष्णु को 10-10 साल और बहू रूपा मिश्रा को 4 साल की कैद हुई है। पत्नी और बहू जेल से बाहर थे: इस फैसले के पहले विजय की पत्नी और बहू ही जेल से बाहर थे। कोर्ट ने एक दिन पहले गुरुवार को सभी को दोषी करार दिया था। शुक्रवार को फैसला सुनने के लिए सास-बहू को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि विजय और विष्णु जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। रिश्तेदार ने 1500 करोड़ की धोखाधड़ी केस कराया: मामला 4 अगस्त, 2020 का है। विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी उर्फ मुन्ना ने केस दर्ज कराया था। 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के अलावा विजय और उनके परिवार पर 50 बीघा जमीन और एक मकान कब्जाने का आरोप था। पूरी खबर पढ़ें… 7. मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, तय समय से 5 दिन पहले; 2025 में 8% ज्यादा बारिश हुई थी मानसून इस बार तय समय से 5 दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर यह 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था और सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। यूपी में 18 जून तक मानसून की एंट्री: लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यूपी में मानसून गोरखपुर के रास्ते 18 जून तक एंट्री कर सकता है। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर में 23 जून, झांसी-बरेली में 24 जून, मैनपुरी में 25 जून, आगरा और बिजनौर में 27 जून तक मानसून आने की संभावना है। 111 मौतों पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने शोक जताया: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में CSL-LSG के खिलाड़ियों ने मैच से पहले यूपी में बारिश-तूफान से 111 मौतों पर शोक जताया। इससे पहले गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख व्यक्त किया था। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया UP में 31 साल की अमीना ने 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया। 9 मई को एक बेटे के जन्म के बाद 14 मई को तीन और बच्चों का जन्म हुआ। डॉक्टर ने इसे दुर्लभ प्रेग्नेंसी का केस बताया है। पूरी खबर पढ़ें... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की ऑफिशियल यात्रा भविष्य में फायदेमंद रहेगी। मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण के सांसद बेटे ने 3 मिनी बस खरीदी:गनर-स्टाफ को बैठाकर खुद चला रहे; नाम रखा- हनुमान रथ; पिता-भाई भी छोड़ेंगे लग्जरी काफिला
    Next Article
    प्रतीक की अस्थियां लेकर पत्नी अपर्णा हरिद्वार रवाना:भाई, पिता और बेटी भी साथ; चार्टर्ड प्लेन से 6 लोग जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment