Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 5 मौतें; राम मंदिर चढ़ावे की जांच के लिए SIT बनी; भारत पहुंचे जहाज में फंसी थी जिंदा मिसाइल

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, असम में एयरफोर्स का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई। उधर, राम मंदिर के चढ़ावे की जांच के लिए SIT बनाई गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे पढ़िए उस जिंदा मिसाइल की कहानी, जो हमले के बाद भी जहाज में फंसी रही और भारत तक पहुंच गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- अमेरिका से आज शांति समझौता नहीं होगा, अभी इसकी तारीख तय नहीं ईरान ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर नहीं होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि यह समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है। बघाई ने आगे कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से तैयार हो रहे इस समझौते का मकसद सिर्फ युद्ध खत्म करना है। इसमें फिलहाल परमाणु मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी। बघाई ने आगे कहा;- अमेरिका का रुख बार-बार बदलता रहा है, इसलिए समझौते को लेकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। पाकिस्तान ने कहा था- 24 घंटे में डील हो सकती है: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटे में शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा था कि इसके बाद दोनों देश इस समझौते पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करेंगे और अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी। अमेरिका ने भारत से कहा- नाकाबंदी तोड़ने पर कार्रवाई होगी: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच होर्मुज स्ट्रेट के हालात को लेकर फोन पर बात हुई। इस दौरान रुबियो ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले सभी कारोबारी जहाज अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने या ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जयशंकर ने अमेरिकी हमलों में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें... 2. एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 की मौत; लैंडिंग के दौरान हादसा असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हुआ। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। वहीं, एक को-पायलट घायल है। ये हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। तभी विमान में आग लग गई और इसके दो हिस्से हो गए। यह AN-32 मालवाहक विमान था, इसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। एयरफोर्स AN-32 विमानों को बदलने की तैयारी में: भारतीय वायुसेना पुराने AN-32 और IL-76 मालवाहक विमानों को बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) खरीदे जाएंगे, ताकि भविष्य में सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान की ढुलाई की जरूरतें पूरी की जा सकें। पूरी खबर पढ़ें... 3. योगी ने राम मंदिर चढ़ावे की जांच के लिए SIT बनाई, 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट देगी अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित की है। दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट ने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की SIT जांच कराने की मांग की थी। मंदिर के कर्मचारी के घर ₹10 लाख मिले: राम मंदिर के कर्मचारी लवकुश मिश्रा (27) के घर से 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। उसने रुपए गोबर में दबाकर छिपाए थे। इसके अलावा, कुछ पैसे बक्से में भी रखे थे। हालांकि, ये रुपए किसके हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लवकुश मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने का काम करता था। राम मंदिर चढ़ावा विवाद कैसे शुरू हुआ: खुद को मंदिर का पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी लंबे समय से हो रही है। उनका दावा है कि उन्होंने इसकी शिकायत ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से की थी, लेकिन उन्हें पद से हटा दिया गया। महिपाल ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर की पुरानी CCTV फुटेज हटाई गई, सोना-चांदी और अन्य कीमती दान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखा गया। इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मामले की जांच की मांग की। पूरी खबर पढ़ें... 4. योगी बोले- अखिलेश की बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, सपा प्रमुख अपने चेलों को समझाएं सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आजमगढ़ में शनिवार को कहा- बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैंने इस मामले में तत्काल पुलिस से कहा था कि FIR दर्ज करो। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने कहा- हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है, गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, तो अपने चेलों-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर थोड़ा संयम रखें। टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लिया करें। पूरी खबर पढ़ें… 5. जिंदा मिसाइल के साथ भारत पहुंचा ऑयल टैंकर, ओमान तट के पास हमला हुआ था इंडियन नेवी ने कोच्चि पहुंचे एक ऑयल टैंकर से जिंदा मिसाइल निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 मई को ओमान तट के पास MT ओलम्पिक टैंकर पर हमला हुआ था। मिसाइल का वारहेड नहीं फटा और टैंकर के बाहरी हिस्से को चीरते हुए फ्यूल टैंक में जाकर फंस गया। इसके बावजूद टैंकर करीब 2,000 किलोमीटर का सफर तय कर भारत पहुंच गया। हमले में थोड़ा तेल भी समुद्र में बह गया था। इंडियन नेवी ने मिसाइल निकाली: 11 जून को कोच्चि में नेवी की टीम ने ऑपरेशन चलाकर जिंदा मिसाइल को सुरक्षित निकाला। मिसाइल को अब जांच के लिए सुरक्षित जगह पर रखा गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इंडियन नेवी ने इसे पूरी सावधानी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। पूरी खबर पढ़ें... 6. पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता, पेट्रोल 373.78 और डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। सरकार ने पेट्रोल 4 पाकिस्तानी रुपये और हाई-स्पीड डीजल 2 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है। इसके बाद पेट्रोल 373.78 रुपये और डीजल 378.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले पांच हफ्तों में पेट्रोल कुल 41 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। पांच हफ्तों में 41 रुपए कम हुए दाम: पिछले पांच हफ्तों में पेट्रोल कुल 41 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। पाकिस्तान सरकार पेट्रोल पर कुल 125 रुपया प्रति लीटर का टैक्स वसूल रही है। इस टैक्स में पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी और क्लाइमेट लेवी जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं, अगर हाई-स्पीड डीजल (HSD) की बात करें तो इस पर सरकार प्रति लीटर करीब 100 रुपया का टैक्स लगा रही है। पूरी खबर पढ़ें... 7. मोदी और ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में मिलेंगे, 16 महीने बाद दोनों की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। ट्रम्प और PM मोदी फ्रांस में G7 समिट में हिस्सा लेने वाले हैं। दोनों नेता 16 महीने बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। ट्रम्प से मोदी आखिरी बार फरवरी 2025 को वॉशिंगटन में मिले थे। ट्रम्प 15 जून को फ्रांस जाएंगे: ट्रम्प सोमवार सुबह अमेरिका से रवाना होंगे। दोपहर में G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। 17 जून को ट्रम्प मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। फिर वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। अब G7 के बारे में पढ़िए: G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... इनाम के लिए घोड़े की तरह दौड़ रहे लोग चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में पहली बार यूरोपीय हॉबी हॉर्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। 6 जून से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कई यूरोपीय देशों के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हॉबी हॉर्सिंग में खिलाड़ी नकली घोड़े के साथ घुड़सवारी जैसे इवेंट्स में भाग लेते हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू होने के संकेत मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि के आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट की बातचीत आगे बढ़ने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चूड़ी लाए थे...अब कैसे उतारूं', VIDEO:प्रयागराज में पति के शव से लिपटकर रोई पत्नी; मांग में सिंदूर भरवाया, पैर छुए
    Next Article
    राम मंदिर का सेवादार बोला- मैं चोर नहीं:बेटों की कमाई से प्रॉपर्टी खरीदी, सरकार ने चढ़ावा चोरी पर SIT बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment