Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा; कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी; गाजीपुर एनकाउंटर पर भड़के यूपी के मंत्री

    13 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में भारतीय टीम के सबसे युवा क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी की खबर भी बताएंगे ... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, नई दरें आज से लागू; 3 महीने में दूसरी बार दाम बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो जाएगी। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। कंपनियों को प्रति सिलेंडर ₹703 नुकसान का दावा: न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। दाम बढ़ने से अब आंशिक तौर पर भरपाई होगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में सोनम वांगचुक समेत एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। इस दौरान 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। मंत्री के इस्तीफे के लिए 5 दिन की समय सीमा: कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है। अभिजीत ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन के दौरान दीपके की तबीयत बिगड़ी: अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां अभिजीत अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया। शाम करीब 3:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर वे सोनम वांगचुक के साथ रवाना हो गए। पूरी खबर पढ़ें... 3. जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को अमेरिकी वीजा मिला, सपोर्ट स्टाफ को अब तक इजाजत नहीं जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को FIFA वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका जाने का वीजा मिला है। अमेरिका का कहना है कि खिलाड़ियों, कोच और जरूरी सपोर्ट स्टाफ को वीजा जारी कर दिया गया है। हालांकि, ईरान का आरोप है कि कुछ अधिकारी अब भी वीजा का इंतजार कर रहे हैं। यह भेदभाव है। मैच का शेड्यूल: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। पहली बार यह टूर्नामेंट तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा। इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी खबर पढ़ें... 4. गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री निषाद भड़के, कहा-योगी से शिकायत करूंगा यूपी के मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभी बचे हुए हैं। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं। यह निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभाव से भरा रवैया है। कुछ अफसर सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। मामले की सीएम योगी से शिकायत करूंगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, 29 मई की रात गाजीपुर में 4 बदमाशों ने होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 3 जून की रात पुलिस ने कमलेश बिंद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उस पर एक लाख इनाम था। इस केस में शंकर पांडेय, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं। शंकर पर एक लाख और बाकी दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम है। पूरी खबर पढ़ें... 5. संभल में 2 मंजिला मस्जिद बुलडोजर से ढहाई, 55 फीट ऊंची मीनार को क्रेन से खींचकर गिराया संभल में शनिवार को सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह मस्जिद नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी। पहले मस्जिद के आगे के हिस्से और पिलर को गिराया गया। इसके बाद 55 फिट ऊंची मीनार को क्रेन से खींचकर ढहा दिया गया। ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगे: बुलडोजर एक्शन के बीच एसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे। मस्जिद की पहली मंजिल से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा मिला। एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि ऐसे पोस्टर छपवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद ढहाने से पहले नमाज अदा की: इससे पहले मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां नमाज अदा की। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने शीशे और गेट हटवाने की कार्रवाई की। पुलिस ने मस्जिद के आसपास के घरों को खाली कराया। गांव में सुरक्षा को देखते हुए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, 15 साल, 71 दिन की उम्र में सिलेक्शन हुआ वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल 71 दिन है। उन्होंने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। शेफाली वर्मा 15 साल 220 दिन की उम्र में टीम में शामिल हुई थीं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी नहीं बनेंगे वैभव: जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। उनेक नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। पूरी खबर पढ़ें... 7. दिल्ली होटल आग हादसा-रसोइया गिरफ्तार, यही सबसे पहले भागा था दिल्ली होटल अग्निकांड में पुलिस ने रसोइया केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि किचन में आग लगने के बाद उसने बिजली का मेन स्विच बंद कर दिया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। पुलिस के मुताबिक, नेगी की लापरवाही के कारण कई लोग होटल से बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी। होटल में 6 की जगह 25 कमरे बने थे: पुलिस का कहना है कि होटल के पास दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' पॉलिसी के तहत सिर्फ 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन वहां 25 कमरे चल रहे थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी बने थे। पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को भी अरेस्ट कर चुकी है। उस पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने होलट के को-ओनर जय मिश्रा की भी तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए 11 लाख नल चुराए नागपुर में दो नाबालिगों ने गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए गोदाम से करीब ₹11 लाख के डिजाइनर नल चुरा लिए। बाद में पूरा माल सिर्फ ₹20 हजार में बेच दिया। पुलिस ने 12 घंटे में दोनों को पकड़कर ₹6.5 लाख का सामान बरामद कर लिया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को फंसी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा मिलेगा। मकर राशि वालों को बड़ी डील मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी के सम्मान में इस्तीफा दिया, GST-अफसर जिद पर अड़े:बोले- मामला हाईकोर्ट में तो बोर्ड से क्या मतलब, भाई बोले- फर्जी दिव्यांगता दिखाई
    Next Article
    प्रेग्नेंट प्रेमिका का हत्यारा बोला- साहब गलती हो गई:सीतापुर पुलिस ने पैर में मारी गोली, सिपाही की पिस्टल छीनकर फायर किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment