Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हाईवे पर उतरा मोदी का प्लेन; PAK कप्तान बोले- भारत को नो हैंडशेक का जवाब देंगे; योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता है

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी के प्लेन की हाईवे में लैंडिंग से जुड़ी है। पीएम ने वायुसेना के प्लेन में सफर किया। दूसरी खबर पाकिस्तान कप्तान के उस बयान की है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत को हाथ न मिलाने का जवाब मैदान में देंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. टी–20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। मैच शाम 7 बजे श्रीलंका में खेला जाएगा। 2. विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय युद्धपोत महोत्सव (MILAN 2026) का उद्घाटन होगा। यह 25 फरवरी तक चलेगा। 60+ देशों के नौसैनिक बल भागीदारी करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे: मोरन बाईपास पर विमान की लैंडिंग पीएम मोदी शनिवार को असम पहुंचे। यहां उन्होंने वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट में सफर किया। विमान ने असम के हाईवे पर लैंडिंग की। उनका प्लेन मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंड हुआ। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है। यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। मोरन एयरस्ट्रिप क्यों है खास: यह एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। यह ऐसी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है, जो सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। ELF का मतलब है कि युद्ध और इमरजेंसी जैसे हालात में हवाई जहाजों को हाईवे पर ही उतारा जाए और यहीं से उड़ान भरने की व्यवस्था हो। PM की गुवाहाटी में स्पीच 2. PAK कप्तान बोले- हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे: सूर्या ने कहा- देखा जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा कि इसका जवाब हम मैदान पर देंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव से जब यही सवाल किया तो उन्होंने कहा इंतजार कीजिए, तब देखेंगे। क्या है नो हैंडशेक विवाद: एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार समेत सभी प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें नहीं हारीं: टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं। भारत ने दो मैच जीते हैं वहीं पाकिस्तान भी अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर है। पूरी खबर पढ़ें... 3. योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता है, आंखों में जलन होती है गोरखपुर में शनिवार को सीएम योगी ने दिल्ली की एयर क्वालिटी पर निशाना साधा। कहा- वहां की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है, जैसे गैस चैंबर हो। वहां सांस लेना भी कठिन है और आंखों जलन होती है। गोरखपुर में वातावरण एकदम शुद्ध है। पर्यावरण को आप बचाएंगे, तो पर्यावरण आपको बचाएगा। बता दें, दिल्ली में भाजपा की ही सरकार है, जहां की एयर क्वालिटी को लेकर योगी ने निशाना साधा। दरअसल, योगी आज गोरखपुर में थे। यहां उन्होंने 2.47 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद रवि किशन की चुटकी ली। हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले: कहा- परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 4. ब्रह्मपुत्र के नीचे टनल बनेगी, ट्रेन और दूसरे वाहन चलेंगे: भारत में ऐसी सुरंग पहली बार असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली रोड-कम-रेल टनल बनाई जाएगी। यह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी अंडरवॉटर रोड-कम-रेल टनल परियोजना होगी, जिसमें एक ही सुरंग में रोड और रेल लाइन होगी। ट्रेन और गाड़ियां एक साथ चलेंगी। इसे इंजीनियरिंग-प्रोक्योरमेंट-कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। 6 घंटे का सफर 20 मिनट में तय होगा: इस प्रोजेक्ट के तहत गोहपुर (NH-15) से नुमालीगढ़ (NH-715) के बीच 15.79 किमी लंबी टनल बनाई जाएगी। अभी नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच करीब 240 किमी की दूरी तय करने में 6 घंटे का समय लगता है। इस प्रोजेक्ट के बाद यह घटकर 20 मिनट रह जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 5. दावा-अफसर रिटायर होकर 20 साल बुक पब्लिश नहीं करा सकेंगे: सरकार आदेश जारी कर सकती है राहुल गांधी 4 फरवरी को संसद परिसर में पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की अनपब्लिश किताब को लेकर पहुंचे थे। सरकार रिटायरमेंट के बाद सीनियर पोस्ट पर रहे अधिकारियों के लिए 20 साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड लागू करने पर विचार कर रही है। इस दौरान अफसर अपनी सर्विस से जुड़ी किताब प्रकाशित नहीं कर सकेंगे। हाल ही में पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अनपब्लिश किताब विवादों में है। अभी नियम-कानून क्या कहते हैं: केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1972 (CCS Rules) में 2021 के बाद हुए संशोधनों के तहत संवेदनशील या सुरक्षा संबंधी जानकारी के प्रकाशन पर रोक है। पूर्व अधिकारियों को संबंधित मंत्रालय-संगठन से परमिशन लेना जरूरी होता है। नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब में ऐसा क्या: जनरल एमएम नरवणे 2019 से 2022 तक सेना प्रमुख रहे। उनकी आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में उनके सैन्य करियर के साथ-साथ 2020 के भारत-चीन लद्दाख सीमा विवाद, गलवान घाटी की घटनाएं, अग्निपथ योजना और रणनीतिक निर्णयों का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें... 6. खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का मामला: भारतीय नागरिक को 24 साल की सजा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। निखिल गुप्ता पर क्या आरोप: US अटॉर्नी ऑफिस के बयान के मुताबिक, निखिल गुप्ता उर्फ ‘निक’ ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोपों को स्वीकार किया है। इन आरोपों में मर्डर-फॉर-हायर, मर्डर-फॉर-हायर की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल है। कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू: गुरपतवंत सिंह पन्नू मूलरूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वो फिलहाल अमेरिका में रहता है और सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। भारत ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया था। पूरी खबर पढ़ें... 7. इमरान मसूद से खड़गे बोले-उसको UP में घुसने मत दो: हैदराबाद वाला आया तो हमें खत्म करके जाएगा यूपी में ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पंचायत और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बूथों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे असदुद्दीन ओवैसी को हर कीमत पर रोकना चाहते हैं। खड़गे का एक वीडियो सामने आया है, जो संसद कैंपस का है। खड़गे ने कहा, ‘उसको आने मत दो। वो एक बार आएगा। वो तो खत्म हो जाएगा, क्योंकि वो नेशनल पार्टी नहीं है। लेकिन हमको खत्म करके जाएगा। कौन...हैदराबाद वाला।’ खड़गे के साथ सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खड़े थे। 'हैदराबाद वाला' कमेंट को ओवैसी से जोड़कर देखा जा रहा है। ओवैसी दावा कर रहे कि यूपी आ रहे: AIMIM ने यूपी के पंचायत चुनावों को अपना ‘लिटमस टेस्ट’ बनाने का फैसला किया है। गांव-गांव सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर माइक्रो-मैनेजमेंट और ग्राम पंचायत स्तर पर 121 सदस्यीय समितियों का गठन किया गया है। असदुद्दीन के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी दावा कर चुके हैं कि वे यूपी आ रहे हैं। ओवैसी बंधुओं की इस सक्रियता ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8. इमाम बोले- जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: यह धार्मिक आजादी पर हमला राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी नए नियम पर उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने कहा, यह हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। वंदे मातरम् में कहा गया है कि हिंदुस्तान की भूमि की हम पूजा करते हैं, लेकिन मुसलमान के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इमाम की अपील- बच्चों को स्कूल से निकाल लें: इमाम ने कहा कि जिन स्कूलों में वंदे मातरम् को अनिवार्य किया जा रहा है, वहां से सभी मुसलमान अपने बच्चों को निकाल लें। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते कि वह इस्लाम में रहकर किसी और खुदा की इबादत करे। सरकार अपना फैसला वापस ले। नए नियम क्या हैं: केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल का आरोप, ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: व्यापार समझौता आगे कुआं, पीछे खाई की हालत में फंसाने वाला जाल (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: CJI बोले- जज अपनी सीमाएं पहचानें, गलतियों से सीखें: कॉमनवेल्थ देशों के जजों की बैठक में कहा- दिखावे से ज्यूडिशियल लीडरशिप को नुकसान (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: साध्वी प्रेम बाईसा की हार्ट अटैक से हुई थी मौत: कंपाउंडर की 3 स्तर पर लापरवाही आई सामने; 44 लोगों के बयान लिए थे (पढ़ें पूरी खबर) 4. इंटरनेशनल: तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी: चीन डेवलपमेंट में सहयोगी, हसीना की वापसी पर कहा- कानून अपना काम करेगा (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- वेनेजुएला में सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया: रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम फेल हो गए; कहा- एक दिन सब पता चलेगा (पढ़ें पूरी खबर) 6. क्राइम: धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट (पढ़ें पूरी खबर) 7. क्रिकेट: इंग्लैंड की इस टी-20 वर्ल्डकप में दूसरी जीत: स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया; बैंटन ने नाबाद 63 रन बनाए, रशीद को 3 विकेट (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दुनिया का सबसे बड़ा कपड़े का खिलौना स्कॉटलैंड की 22 साल की एक स्टूडेंट एमिलिया इवांस-मंटन ने करीब 200 फीट कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा कपड़े का खिलौना बनाया है। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इसे सॉक्स-मंकी कहा जा रहा है, क्योंकि इसकी डिजाइन बंदर जैसी है और इसे मोजे से बनाया गया है। कपड़े का यह खिलौना 49 फीट 6 इंच लंबा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- वंदेभारत-तेजस ट्रेनों में बदबूदार लंच-डिनर: शिकायत पर पिट रहे यात्री; एडवांस पेमेंट के बाद भी घटिया खाना क्यों, पर्दाफाश 2. आज का एक्सप्लेनर: हर 8वीं गेंद पर विकेट, पॉज लेकर बॉलिंग, कैसे निपटेगी टीम इंडिया; पाकिस्तान के उस्मान तारिक पर हंगामा क्यों 3. भास्कर एक्सप्लेनर- जब बागी हिमंता मिलने पहुंचे, राहुल कुत्ते से खेलते रहे: आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई 4. T20 वर्ल्डकप- भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते: 4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर 5. बांग्लादेश से भास्कर: जमात सपोर्टर बोले- हमें जानबूझकर हराया, रात में रिजल्ट बदला: अवामी लीग के वोटर BNP की जीत से खुश, हिंदू बोले- तारिक रहमान हमारे गार्जियन 6. ग्राउंड रिपोर्ट- दालमंडी पर बुलडोजर, क्या BJP के 50 हजार वोट घटेंगे: वाराणसी के लोग बोले- रोड के लिए घर-दुकान तोड़ी, चुनाव में जवाब देंगे ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    निहंग रसूलपुर बोले- लॉरेंस जी, अपने बंदे तंग मत करो:गैंगस्टर हो या बदमाश, देश के युवा पर गर्व होना चाहिए; PAK डॉन भट्‌टी को जूते मारेंगे
    Next Article
    नोएडा में गर्लफ्रेंड को गोली मारकर क्रिकेटर का सुसाइड:लिखकर दिया था-रेखा से कोई संबंध नहीं, छेड़ दूं तो पुलिस के हवाले कर देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment