Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में गर्लफ्रेंड को गोली मारकर क्रिकेटर का सुसाइड:लिखकर दिया था-रेखा से कोई संबंध नहीं, छेड़ दूं तो पुलिस के हवाले कर देना

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छानबीन में पुलिस को 1 साल पुराना नोट मिला, जो सुमित की हैंडराइटिंग में था। सुमित ने लिखा- रेखा से मेरा कोई संबंध नहीं। अगर मैं उसके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी कर दूं। तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये वो दौर था, जब सुमित और रेखा के परिवारों को उनके अफेयर के बारे में पता चला था। रेखा का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। इसके 2 कारण सामने आए। पहला- क्रिकेटर सुमित का रोड एक्सीडेंट के बाद करियर बर्बाद हो गया था। दूसरा- वह वाल्मीकि समाज से था। रेखा का परिवार कायस्थ था। ऊंची जाति की लड़की को पिछड़ी जाति के लड़के को देना नहीं चाहते थे। 1 साल की कश्मकश के बाद सुमित ने मौत का रास्ता चुना। हत्या और सुसाइड से पहले 13 फरवरी को सुमित ने रेखा को उसके ऑफिस से लिया, इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे थे। दोनों के परिवार ने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 14 फरवरी को सेक्टर-39 में सफेद एल्ट्रोज कार में दोनों की लाशें मिलीं। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, सुमित और रेखा के सिर में गोली धंसी मिली है। पढ़िए रिपोर्ट… अफेयर की शुरुआत स्कूल की दोस्ती से सुमित और रेखा पहली बार त्रिलोकपुरी के पब्लिक स्कूल में मिले। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साथ की। एक ही कैंपस में थे, बातचीत शुरू हुई, वो गहरे रिश्ते में बदल गई। दोनों के परिवार ओपन माइंड थे, इसलिए एकेडमिक तैयारियों के लिए दोनों के एक-दूसरे के घर आने-जाने पर किसी को आब्जेक्शन भी नहीं हुआ। पहले दोनों एक-दूसरे के घर सिर्फ पढ़ाई के लिए आते-जाते थे। मगर बाद में घर के शादी-ब्याह के इवेंट में भी शामिल होने लगे। रिश्ते का अपनापन इतना था कि परिवार के लोग इसको रूटीन की तरह मानने लगे थे। सिर्फ पढ़ाई नहीं, सुमित और रेखा के शौक भी मिलते थे। सुमित दाएं हाथ का अच्छा बल्लेबाज था। वह यूपी के अलावा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के इवेंट में खेलने जाया करता था। रेखा को भी क्रिकेट पसंद था। अक्सर वो फोन पर बात करती रहती थी। रेखा ने जॉब की, सुमित पानी सप्लाई करने लगा रेखा ने 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में बीकॉम किया। फिर सेक्टर-62 में जॉब करने लगी। इधर सुमित ने अपने पिता की मदद से एक वाटर प्लांट लगा लिया। सुमित के पिता राजीव दिल्ली एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में हेल्थ इंस्पेक्टर की नौकरी करते हैं। सुमित अलग-अलग सोसाइटी में पानी की सप्लाई करने लगा। साथ ही, क्रिकेट खेलना भी जारी रखा। हालांकि, उसने अच्छा पैसा कमाया। इधर, सुमित रेखा के साथ अपनी जिंदगी के प्लान बनाने लगा। दोनों शादी करना चाहते थे। सुमित के भाई ने बताया- मेरे भाई ने नोएडा में 1 करोड़ का फ्लैट खरीदा। वो इसको रेखा को गिफ्ट देना चाहता था। आए दिन रेखा को ब्रांडेड गिफ्ट देता था। वो हर रोज कार से रेखा को सेक्टर-62 स्थित ऑफिस से लेने और छोड़ने जाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट करियर बर्बाद हुआ इस लव स्टोरी में पहला यूटर्न 2019 में आया। नोएडा के सेक्टर-107 में सुमित का रोड एक्सीडेंट हो गया। इसमें सुमित बुरी तरह से घायल हो गया। डॉक्टर ने बताया कि अब तुम स्पोर्ट में नहीं जा सकते हो। इस दौरान हॉस्पिटल से लेकर घर तक रेखा उसके साथ रही। उसको रिकवरी में 6 से 7 महीने लग गए। यही वो दौर था, जब दोनों के परिवार को उनके प्यार का पता चला। इस अफेयर में सबसे बड़ी बाधा उनकी बिरादरी की थी। क्योंकि सुमित वाल्मीकि समाज से था, जबकि रेखा कायस्थ थी। अगड़ी और पिछड़ी जाति की खींचतान अब उनके रिश्ते के बीच भी आ चुकी थी। सुमित के परिवार के लोग इस शादी के लिए तैयार थे, लेकिन रेखा के घर वाले अपनी लड़की को नीचे की जाति में देना नहीं चाहते थे। उन्होंने धीरे-धीरे रेखा को समझाना शुरू किया कि अगर सुमित से शादी करती हो तो फिर समाज में क्या मुंह लेकर जाओगी। सुमित के भाई सचिन का आरोप है- इसके बाद रेखा के परिवार वालों ने सुमित को घर आने से मना कर दिया था। सुमित अगर घर के आस-पास भी दिखता था, तो उसको धमकाते थे। ये सब लंबे समय चला, लेकिन दोनों परिवारों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। 2025 में आया यूटर्न चचेरे भाई ने धमकाया- बहन को परेशान किया तो FIR करवा दूंगा परिवार के मुताबिक, 2025 की शुरुआत में सुमित को रेखा के परिवार के लोगों ने घर के पास पकड़ लिया था। चचेरे भाई ने धमकाया कि रेखा से दूर रहो। नहीं तो पुलिस में छेड़खानी का केस दर्ज करा देंगे। उस वक्त की कुछ चैट भी दैनिक भास्कर को मिली है। जिनमें सुमित माफी मांग रहा है। वो कह रहा है कि मुझसे गलती हो गई, अब मैं नहीं मिलूंगा। प्लीज आप शिकायत मत करिएगा। परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद रेखा ने भी सुमित का कॉल उठाना बंद कर दिया। सुमित ने उसके परिवार को लिखकर दिया था- रेखा से मेरा कोई संबंध नहीं। अगर मैं उसके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी कर दूं, या परेशान करूं। तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसका मैं खुद ही जिम्मेदार माना जाऊंगा। कास्ट के चक्कर में शादी अटकी, सुमित परेशान रहने लगा हालांकि, ये सब होने के बाद भी दोनों मिलते रहे, सुमित परेशान रहता था, क्योंकि सिर्फ कास्ट के चक्कर में उसकी शादी रेखा से नहीं हो रही थी। उधर रेखा भी अपने दोस्त को परेशान नहीं देख पा रही थी। 13 फरवरी की दोपहर 3 बजे सुमित कार लेकर घर से निकला था। 3.39 बजे उसने रेखा के मोबाइल पर मैसेज किया। उसने लिखा- मैं मरने जा रहा हूं। रेखा ने उसको मैसेज किया, फिर वो नोएडा रेखा के ऑफिस पहुंचा। रेखा ऑफिस से निकलकर उसकी कार में बैठ गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, रेखा रोज शाम को 6 बजे तक घर आ जाती थी, लेकिन उस दिन वो रात तक घर नहीं पहुंची। सबको चिंता हुई, ऑफिस से पता कराया गया। मालूम हुआ कि वो किसी के साथ कार में बैठकर गई है। परिवार का शक सुमित पर गया। उन्होंने सुमित के घर से संपर्क किया, पता चला कि वो भी अपने घर पर नहीं है। इसके बाद दोनों परिवार पुलिस के पास गए। नोएडा के सेक्टर-58 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुमित का फोन शाम 6 बजे से बंद जा रहा था, जबकि रेखा का मोबाइल 14 फरवरी की सुबह तक ऑन था, मगर वो किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। अब मौत की कहानी 1.30 बजे दोनों की लाशें कार में मिली 14 फरवरी की दोपहर 1.30 बजे थाना सेक्टर-39 पुलिस को सफेद एल्ट्रोज कार मिली। कार अंदर से लॉक थी, इसलिए शीशा तोड़कर पुलिस ने गेट खोला। अंदर सुमित और रेखा की लाश मिलीं। सुमित के हाथ में पिस्टल थी, परिस्थिति देखकर यही लगा कि सुमित ने रेखा को गोली मारी, फिर खुद सुसाइड कर लिया। दोनों के सिर में गोली लगी थी। बगल में दो खोखे पड़े थे। पुलिस ने सुमित और रेखा का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। सुमित के परिवार ने दिल्ली में उसका दाह संस्कार किया। वहीं, रेखा का अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर 94 में किया गया। ----------------------- ये पढ़ें - वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी:नोएडा में बंद कार में गोली मारी, भाई बोला- 1 करोड़ का फ्लैट दिलाया था नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा, तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हाईवे पर उतरा मोदी का प्लेन; PAK कप्तान बोले- भारत को नो हैंडशेक का जवाब देंगे; योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता है
    Next Article
    कैलाश पर्वत से काशी कैसे आए भगवान भोलेनाथ:246 साल पहले भव्य मंदिर बना; VIDEO में देखिए ब्राह्मांड के शासक की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment