Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में गिरा; होर्मुज स्ट्रेट खुला, अब जहाज गुजर सकेंगे; राहुल के खिलाफ FIR होगी

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम रही। महिला आरक्षण से जुड़ा संसोधन विधेयक 54 वोटों से गिर गया। उधर, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोल दिया है। अब कमर्शियल जहाज गुजर सकेंगे। उधर, विदेशी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होगी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े ⁸ महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटों से बढ़ाकर 850 सीटें करने का प्रावधान था। 21 घंटे की चर्चा के बाद इस पर वोटिंग हुई। लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह ये बिल 54 वोट से गिर गया। इससे जुड़े दो बिल पेश नहीं किए पहला- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 दूसरा- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। कहा कि ये बिल एक-दूसरे से लिंक है इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम: 12 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। लोकसभा में अमित शाह ने एक घंटा स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है। पूरी खबर पढ़ें... 2. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, कमर्शियल जहाज गुजर सकेंगे; लेबनान में सीजफायर के बाद फैसला ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दिया है। यानी अब सभी कमर्शियल जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि यह फैसला लेबनान में सीजफायर के बाद लिया गया है। ट्रम्प बोले- शुक्रिया, लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान को शुक्रिया कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही होर्मजु स्ट्रेट खुल गया है, लेकिन अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी। इस पर ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रही, तो वह इसे सीजफायर का उल्लंघन मानेगा और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर देगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने कहा, FIR दर्ज करके मामले को CBI को ट्रांसफर किया जाए। CBI इसकी जांच करेगी। कोर्ट ने यह आदेश कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी ही याचिका खारिज कर दी थी: सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल की भारतीय नागरिकता से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी। उस समय के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि अगर कोई कंपनी किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक के तौर मेंशन करती है, तो क्या ऐसा कर देने से ही वे ब्रिटिश नागरिक हो गए। पूरी खबर पढ़ें... 4. संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई; DM-SP पहुंचे, भीड़ को खदेड़ा संभल में एक मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी गई। बुलडोजर से मस्जिद के बाकी हिस्सों को भी तोड़ा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। DM और SP पहुंचे थे। विरोध की आशंका को देखते हुए लोगों को पहले ही हटा दिया गया था। प्रशासन का दावा है कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी थी। 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराए मर्द के वीर्य से बच्चा पैदा कर रहीं लड़कियां:कुंआरी और गोरी की कीमत ज्यादा, यूपी में खुफिया कैमरे पर कोख की सौदेबाजी
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पुलिस कस्टडी से बदमाश भागा, दो सब इंस्पेक्टर निलंबित; लव जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment