Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोदी को मारने की धमकी; राममंदिर से सोने की रामायण चोरी का दावा; वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू

    7 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी मिली। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में गोल्ड प्लेटेड रामायण चोरी होने का दावा किया गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि 15 साल की उम्र में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ट्रम्प राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस मौके पर 408 किलो का टाइम कैप्सूल दफनाया जाएगा। 2. आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। आमिर की यह तीसरी शादी है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी मिली है। 9 जुलाई को मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम होना है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी फेसबुक पोस्ट के कमेंट में अबू मुस्तफा नाम अकाउंट से लिखा गया- कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छतें बंद रखें, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहा होगा। दरअसल मोदी 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम होना है। जांच एजेंसियों ने आईपी एड्रेस का पता लगाया: ऑस्ट्रेलिया की जांच एजेंसियों ने कमेंट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान की है। मोदी के दौरे पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट्स समेत कई एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. पूर्व IAS का दावा- राममंदिर में सोने की रामायण चोरी हुई, सवा क्विंटल वजन और ₹5 करोड़ कीमत राम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस में अब सोने की रामायण चोरी का किया गया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने कहा- 8 अप्रैल 2024 को सवा क्विंटल की रामायण ट्रस्ट को भेंट की थी। इसके 1000 पन्नों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। 3-4 महीने बाद ही रामायण चोरी हो गई। आज तक इसकी रसीद नहीं मिली। रामायण की कीमत कीमत ₹5 करोड़ है। नारायण का आरोप- चंपत राय ने कुछ नहीं किया: लक्ष्मी नारायण के मुताबिक, चंपत राय ने मुलाकात के लिए 9 घंटे इंतजार कराया। रामायण को मंदिर में रखवाने की बात पर चंपत राय ने कहा कि उनके पास आभूषण समेत कई सामान आता है। इन्हीं सब का डिस्प्ले करता रहूं? मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जहां जाना है, जाइए। पूरी खबर पढ़ें... 3. भाजपा अध्यक्ष की सीख- विपक्ष से लड़िए, राम मंदिर में गलत हुआ; लखनऊ में किया रोड शो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यहां शाम को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को किसी भी स्थिति में 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य दिया। नितिन नवीन बोले- बड़े जुलूस से कुछ नहीं होगा: नितिन नवीन ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बड़े-बड़े जुलूस से कुछ नहीं होगा। चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर बात करनी होगी। राजनीति में जनता का दिल जीतना बहुत जरूरी है। आपस में लड़ने की जगह विपक्षी दलों से लड़ना है। अपनी ताकत को विपक्षी पर आजमाएं। पूरी खबर पढ़ें… 4. खामेनेई की विदाई में 'खून बहेगा', 'बदला-बदला के नारे' लगे; ट्रम्प बोले- ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई में तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में लाखों लोग जुटे। काले कपड़ों में लोगों ने मातम मनाया और 'खून बहेगा', 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'बदला-बदला' के नारे लगाए। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- अमेरिका ने अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी है, जिसके बाद उसे अमेरिकी शर्तें माननी होंगी। तेहरान में मुफ्त मेट्रो-बस, होटलों में 50% छूट: अंतिम विदाई में शामिल होने वालों के लिए तेहरान में मेट्रो और सरकारी बसें मुफ्त रहीं। होटलों में 50% छूट, स्कूलों और मस्जिदों में ठहरने की व्यवस्था की गई, जबकि दूसरे शहरों से लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। 3 जुलाई से अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, जबकि 9 जुलाई को मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 5. वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर, मैच में सिर्फ 14 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी इंटरेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसमें 2 छक्के शामिल रहे। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। इंग्लैंड 4 विकेट से जीता: मैनचेस्टर में हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। ईशान किशन ने 49, अभिषेक शर्मा ने 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 की पारी खेली। इंग्लैंड ने 6 बॉल बाकी रहते 4 विकेट से मैच जीता। सबसे ज्यादा 76 रन जेकब बेथल ने बनाए। पूरी खबर पढ़ें... 6. PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा, ₹2000 तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर भारत के प्रयास भारी पड़े। जो हालात थे, उनमें घरेलु गैस की कीमतें ₹2000 तक जा सकती थीं। सरकार ने इसको लेकर बेहतर मैनजमेंट किया। इसी का परिणाम है कि सिलेंडर ₹950 के करीब मिल रहा है।' राजस्थान और गुजरात का दौरा किया: पीएम ने राजस्थान के बलोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी का उद्घाटन किया। जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला रखी। जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। गुजरात दौरे पर साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का इनॉगरेशन किया। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 13000 फीट पर हवा में उड़ते हुए डिनर अमेरिका के एरिजोना में मशहूर स्काईडाइवर्स स्टीव और सारा कर्टिस के साथ 6 लोगों ने 13 हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में बैठकर खाना खाया।करीब 40 सेकेंड तक चले इस अनोखे स्टंट के बाद सभी ने पैराशूट से सुरक्षित लैंडिंग की। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों का रुका हुआ बिजनेस का काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। कन्या राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूयार्क में UN मुख्यालय के बाहर तिब्बती कार्यकर्ता का आत्मदाह:चीन की बर्बरता के खिलाफ उठाया कदम, धर्मशाला में आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
    Next Article
    मधुमिता के घर अब हमले और फायरिंग क्यों:बहन निधि बोलीं- मेरा 'दुश्मन' सिर्फ अमरमणि; मेरे पास सबूत, आधी सजा जेल से बाहर काटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment