Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी; सबसे तेज स्वदेशी ड्रोन तैयार; मायावती ने भतीजे को तीसरी बार नासमझ बोलकर निकाला

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तानी जेट गिराने वाले पूर्व IAF पायलट अभिनंदन वर्तमान से जुड़ी है। उन्होंने भारतीय एयरफोर्स को छोड़ दिया है। दूसरी खबर भारत में बने सबसे तेज स्वदेशी ड्रोन की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि रोक के बावजूद ट्रम्प की तस्वीर सिक्के पर कैसे छपी। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी, बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की कैद में रहे बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान 58 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने एयरफोर्स से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने गोवा की प्राइवेट एयरलाइन फ्लाई-91 जॉइन कर ली है। उनका सामान्य रिटायरमेंट 2037 में होना था, जब वे 54 साल के होते। 2019 को पाकिस्तान की कैद में रहे: अभिनंदन वायुसेना में MiG-21 फाइटर उड़ाते थे। 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के दौरान उनका विमान मिसाइल की चपेट में आ गया था। जेट से इजेक्ट होकर वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरे थे। वीर चक्र से सम्मानित हो चुके: PoK में उतरने के बाद पाकिस्तानी फौज ने अभिनंदन को पकड़ लिया था। भारत के दबाव के चलते करीब 58 घंटे बाद, 1 मार्च 2019 को अटारी बॉर्डर के जरिए उनकी वापसी हुई थी। 2021 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 2. हैदराबादी स्टार्टअप ने बनाया भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन: करीब 500 Kmph स्पीड होगी हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन आहूति Mk-II बनाया है। इसकी स्पीड 498 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने भी दर्ज किया है। दुश्मन की मिसाइल का मार गिराएगा: आहूति Mk-II को हवा में आ रहे दुश्मन के ड्रोन या मिसाइल को तुरंत मार गिराने के लिए बनाया गया है। आहूति Mk-II ड्रोन को 498kmph की रफ्तार देने के लिए इसके इंजन, मोटर और बॉडी में बड़े बदलाव किए गए, जिसके लिए 10 अलग-अलग मॉडल बनाए गए। ड्रोन की कीमत का खुलासा नहीं: यह ड्रोन एक बार में 400 एम्पीयर बिजली की पावर खींचता है, जिससे इसे जबरदस्त स्पीड मिलती है। इससे पहले कंपनी ने सेना को 300kmph स्पीड वाले ड्रोन दिए थे, जिसे 8 महीने की मेहनत के बाद और ज्यादा तेज बनाया गया है। हालांकि ड्रोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 3. मायावती आकाश आनंद पर भड़कीं, मीटिंग तक में नहीं बुलाया, पहली बार आकाश के छोटे भाई ईशान पहुंचे बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें पार्टी के नंबर दो पद राष्ट्रीय संयोजक से हटा दिया है। गुरुवार को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्हें नहीं बुलाया। 3 साल में यह तीसरा मौका है, जब मायावती ने आकाश से जिम्मेदारी छीनी है। मायावती ने बैठक में कहा कि आकाश को अभी और मैच्योर होने की जरूरत है। तब तक उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देना ठीक नहीं होगा, क्योंकि चुनाव में अब कम समय बचा है। आकाश अभी विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों से निपटने के लिए भी तैयार नहीं हैं। मायावती ने कहा- कांशीराम भी परिवार और रिश्तेदारों को पार्टी के काम में सहयोग करने की अनुमति देते थे। लेकिन, वे उन्हें चुनाव लड़ाने या सरकार बनने पर कोई पद देने के पक्ष में नहीं थे। मैं भी इसी विचार पर कायम हूं। बसपा का लक्ष्य शोषित लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाना है। इस काम में मेरे लिए कोई अपना या पराया नहीं है। जो भी बसपा और बहुजन समाज के हित में काम करेगा, उसका स्वागत है। पूरी खबर पढ़ें… 4, यूपी में 3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा, ढाई-घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के सेवारत करीब 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) 3 नवंबर, 2026 को होगी। शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने गुरुवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं: स्पेशल TET के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे। 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था भी लागू की है। अभ्यर्थियों OTR पूरा करने के बाद ही परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया- इस विशेष परीक्षा से करीब 62 हजार शिक्षकों, अनुदेशकों और संविदा पर काम कर रहे अन्य शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल छा गए थे। पूरी खबर पढ़ें… 5. नेपाल से 55km दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, एक हफ्ते पहले बाढ़-भूस्खलन से तबाही मची थी नेपाल सीमा से करीब 55 किलोमीटर दूर तिब्बत में गुरुवार को 5 तीव्रता का भूकंप आया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के जोशीमठ से करीब 128 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। 9 दिन पहले नेपाल में हुई थी लैंडस्लाइड: यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब 26 अगस्त को तिब्बत और नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में अब तक कुल 1280 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 1259 और तिब्बत में 21 लोगों की जान गई है। भारत ने भेजी 5 टन से ज्यादा जरूरी दवाएं: भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए जरूरी दवाओं की पांचवीं खेप भेजी है। इसमें 5 टन से ज्यादा जरूरी दवाएं शामिल हैं। भारत ने इसके साथ 11 सदस्यीय स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू टीम भी भेजी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, टीम के साथ 6 टन से ज्यादा रेस्क्यू उपकरण भी भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. बिहार में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर: 13 जिलों में बाढ़; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा बिहार के कई जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पटना में गंगा खतरे के निशान से करीब 2 फीट ऊपर बह रही है। प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि 8 नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बनारस में बाढ़, पीएम ने DM से बात की: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में वरुणा नदी के किनारे रहने वाले 407 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अब तक 2,910 लोग विस्थापित हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने 36 नावें लगाई हैं। बाढ़ के हालात को लेकर पीएम मोदी ने वाराणसी के डीएम और मेयर से बात की। पूरी खबर पढ़ें... 7. अमेरिका में 1 डॉलर के सिक्के पर ट्रम्प की तस्वीर, एक सिक्का ढाई गुना कीमत में बिका अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया है। अमेरिकी मिंट ने बुधवार दोपहर 12 बजे इसकी बिक्री शुरू की। बिक्री शुरू होने के सिर्फ 3 घंटे बाद ही सिक्के आउट ऑफ स्टॉक हो गए। सिक्के पर तस्वीर के साथ मैसेज भी: 1 सिक्के की कीमत 2.44 डॉलर यानी 230 रुपए तक रखी गई। 25 और 100 सिक्कों के पैक बिक्री के लिए जारी किए गए। सिक्के के एक तरफ ट्रम्प की तस्वीर है। इसके साथ ‘IN GOD WE TRUST’ और ‘LIBERTY’ लिखा है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति की मुहर और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए ‘250’ लिखा गया है। 1926 के बाद पहली बार जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर: पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं: मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं; एक दिन पहले हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी थी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: SC बोला-लॉ स्टूडेंट्स पर बार काउंसिल एक्शन नहीं ले सकता: लॉ यूनिवर्सिटीज के समारोह में CJI को बुलाने के विरोध के बाद छात्रों का एनरोलमेंट रोका था (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: 'पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं': तलाक केस में मद्रास HC बोला- ‘वोडाफोन डॉग’ की तरह पीछे चलने की उम्मीद नहीं कर सकते (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: दीपके बोले- CJP किसी पार्टी की बी टीम नहीं: कहा- हम छात्रों की A टीम, नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: TMC बागी 22 सितंबर तक अयोग्यता पर जवाब देंगे: अभिषेक बनर्जी की शिकायत के बाद लोकसभा स्पीकर का फैसला; 20 सांसद NCPI में शामिल हुए थे (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: यासीन मलिक ने अपने लिए फांसी मांगी: कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल होने से इनकार किया; पत्नी को भी तलाक देंगे (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: चीन- PhD छोड़, रिसर्च पेपर की गड़बड़ियां खोजने लगा शख्स: 40 वैज्ञानिकों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, जिनपिंग सरकार ने फंडिंग-पुरस्कार छीने (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: जयशंकर बोले-भारत यूक्रेन जंग खत्म कराने में मदद को तैयार: कहा- जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता करेंगे; ब्लैक सी में नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया (पूरी खबर पढ़ें) 9. क्रिकेट: दावा- धोनी IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे: पूर्व टीममेट बोले- विकेटकीपर के तौर पर रहना चाहते हैं; अगले सीजन में खेलने पर फैसला बाकी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भैंस का बर्थडे सेलिब्रेशन, कैप पहनाकर केक काटा यूपी के बलिया में एक भैंस का बर्थडे किसी बच्चे की तरह मनाया गया। राजेश वर्मा ने अपनी भैंस ‘बसंती’ के सिर पर बर्थडे कैप पहनाई, आसपास गुब्बारे लगाए और केक काटकर सेलिब्रेशन किया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: 58 घंटे बाद पाकिस्तान से रिहा हुए थे अभिनंदन, वीर चक्र भी मिला; अब प्राइवेट जहाज क्यों उड़ाएंगे, जानिए पूरी कहानी 2. ब्लैकबोर्ड-पापा की चिता कब तक जलेगी, हमें खाना खाना है: अंतिम संस्कार के 5 हजार रुपए भेज दिए हैं, अस्थि विसर्जन भी किसी से करवा लेना 3. जरूरत की खबर- बारिश के मौसम में घुटनों–जोड़ों में दर्द: इन 7 कारणों से बढ़ता पेन, सावधानी जरूरी, डाइट बदलें, ये 6 चीजें न खाएं 4. पेरेंटिंग– हमारे झगड़ों से परेशान है बेटा: वो चुप, उदास रहने लगा है, क्या पेरेंट्स की लड़ाई से बच्चे डिप्रेशन में जा सकते हैं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की रुकी आमदनी दोबारा शुरू हो सकती है। वृष राशि वालों का वसीयत का मामला सुलझ सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता बोले- पत्नी की बेवफाई से परेशान था बेटा:फतेहपुर में 5 लोगों पर तलवार से किया था हमला, भीड़ ने पीटकर मार डाला
    Next Article
    पूर्व IAS दिव्या चुनाव लड़ें...मिर्जापुर के लोग चाहते हैं:बोले- विधायक नहीं, सांसद बनने लायक; सियासत में आने की चर्चा क्यों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment