Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सभी आरोपियों के घर छापेमारी; मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान; फ्रांस में गर्मी से 1000 मौतें

    17 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सभी 8 आरोपियों के घर छापेमारी की गई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर छापेमारी, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद सभी 8 आरोपियों के घरों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टिन्नू समेत 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। हालांकि, कुछ देर बाद टिन्नू की मां मौके पर पहुंचीं। तब पुलिस ने घर में रखे कागजातों, बक्सों और अलमारी की तलाशी ली। पुलिस को आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी के दौरान पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए गए। मामले में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा;- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या का राम राज्य ऐसा है कि अपराधियों को कभी माफ नहीं किया जाता। उन्हें सजा दी जाती है। जल्दबाजी करने या राजनीतिक रंग देने की कोई जरूरत नहीं है। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया पूरी खबर पढ़ें... 2. ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी की कोशिश, जेवर और दस्तावेजों की फाइल उठाई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की आरोपी गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश हुई। वारदात के समय गिरिबाला के भाई घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चोर शनिवार-रविवार की देर रात घर के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस के सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबराकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने सोने के जेवर और कुछ दस्तावेजों की एक फाइल चुराने की कोशिश की। CCTV के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरिबाला और समर्थ 30 जून तक न्यायिक हिरासत में: ट्विशा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह 30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले 16 जून को दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेश किया गया था। इस दौरान गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से कहा था कि जेल में उन्हें जो हिंदी और अंग्रेजी अखबार दिए जा रहे हैं, उनमें उनके केस से जुड़ी खबरें काटकर अलग कर दी जाती हैं। उन्हें पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें... 3. मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद को संबोधित किया, बोले- सेशेल्स से हमारा 256 साल पुराना रिश्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला। उन्हें 'गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। PM मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि सेशेल्स से भारत का रिश्ता सिर्फ 50 साल पुराना नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत अगस्त 1770 में हुई थी। जब 'थेलेमाक' जहाज से यहां 5 भारतीय पहुंचे थे। मोदी बोले- सेशेल्स द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि इससे बढ़कर है: PM मोदी ने कहा कि जब लोग दुनिया का नक्शा देखते हैं, तो उन्हें सेशेल्स हिंद महासागर में बसे कुछ छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह दिखाई देता है। लेकिन हमारे लिए सेशेल्स सिर्फ द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। पूरी खबर पढ़ें... 4. अलीगढ़ में कांग्रेस की बैठक में चले जूते-चप्पल, पीटने वाले युवक को कहा- RSS का कार्यकर्ता था अलीगढ़ में रविवार शाम 4 बजे कांग्रेस की समीक्षा बैठक में मारपीट हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के सामने ही नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थानीय कार्यकर्ता शाहिद गुड्डू ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। RSS कार्यकर्ता बताकर युवक को बाहर निकाला: इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उसे RSS का कार्यकर्ता बताकर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मारपीट के चलते कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, पार्टी नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। हंगामे के बाद तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की। पूरी खबर पढ़ें… 5. फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं। हालांकि, सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई सटीक आंकड़ा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में 85% बुजुर्ग हैं। यूरोप के 19.1 करोड़ लोग गर्मी से लोग प्रभावित: जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, इटली और स्विट्जरलैंड समेत 16 देशों में तापमान ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न्यूज एजेंसी AFP के अनुमान के मुताबिक, रविवार को यूरोप के करीब 19.1 करोड़ लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। कहीं सड़कें पिघल रही हैं, कहीं स्कूल बंद करने पड़े हैं, तो कहीं जंगलों में भीषण आग भड़क उठी है। पूरी खबर पढ़ें... ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... मेक्सिको में चोरों को खंभों से बांध रहा शख्स मेक्सिको में एक अनजान शख्स बाइक चोरों को पकड़कर बिजली के खंभों से बांध देता है और उन पर 'चोर' लिख देता है। पिछले 10 दिनों में ऐसे 5 मामले सामने आए हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने वाले शख्स की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों के कारोबार में फायदे की स्थिति बनेगी। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹100 की दलाली लेकर प्रमाणपत्र बनवाने वाला बना बोतल-बाबा:लोग कहते- पानी को अमृत बनाता है; महिलाओं का बंद कमरे में इलाज करता
    Next Article
    बाहुबली का मोदी स्टाइल में चुनाव लड़ने का ऐलान:मंत्री नंदी को भूल नहीं पा रहे अखिलेश, राजभर की स्क्रिप्ट में झोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment