Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारुति शोरूम और सर्विस सेंटर में खड़ी कार में आग:दूसरी मंजिल पर खड़ी ओमनी वैन जली, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

    9 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर और शोरूम में बुधवार दोपहर आग लग गई। सर्विस सेंटर की दूसरी मंजिल पर खड़ी एक ओमनी वैन में अचानक आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर और एजेंसी परिसर में हुई, जहां पीछे की तरफ सर्विस सेंटर का काम होता है। दूसरी मंजिल पर कबाड़ की लगभग 4 से 5 गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें से ओमनी वैन में पहले धुआं उठा और फिर आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने की सूचना पर एजेंसी के कर्मचारी ऊपर पहुंचे और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सीढ़ी लगाकर कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाई। बताया गया है कि मारुति सुजुकी के वर्कशॉप और एजेंसी में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि पानी की टंकी में भी पानी नहीं मिला। मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि वे भूतल पर थे जहां गाड़ियों की सर्विस हो रही थी। गाड़ी ऊपर यार्ड में खड़ी थी और धुआं निकलने के बाद आग की जानकारी हुई। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। एफएसओ (फायर सर्विस ऑफिसर) प्रांशु अवस्थी ने बताया कि मारुति शोरूम की ऊपरी छत पर गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शोरूम में फायर इंस्ट्रूमेंट नहीं थे पूछे गए सवाल पर कहा इस संबंध में जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खाली पड़ा केसी घाट, नहीं चल रहीं नावें:नगर निगम की गाइडलाइन से नाविक नाराज, बोले- 5000 सिर्फ रजिस्ट्रेशन का मांग रहे
    Next Article
    सोनभद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रदर्शन:भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस और विपक्ष का पुतला फूंका, नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment