Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:जिला जज अनुपम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित प्रबंध समिति ने गुरुवार को शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह पंडित नानकचंद सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला जज अनुपम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज़ आलम मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में, पूर्व समिति के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद, मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारियों और पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। तत्पश्चात, चुनाव अधिकारी रउफउल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मनुज बुटार और सहदेव सिंह सोम ने विजेताओं की घोषणा की। इन सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद, महामंत्री परवेज़ आलम ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। आलम ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने और उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें एम.पी. शर्मा, डी.डी. शर्मा, अनिल कुमार बक्शी, डॉ. ओ.पी. शर्मा, अब्दुल जब्बार खान, कुंवर पाल शर्मा, अमित दीक्षित, वी.के. शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, नरेश दत्त शर्मा, प्रबोध शर्मा, आनंद कश्यप, राजकुमार गुर्जर और संदीप कुमार बंसल सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मवाना के फिटकरी गांव में तीन रसल वाइपर का रेस्क्यू:वन विभाग ने गोबर के ढेर से सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
    Next Article
    मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा:कोर्ट ने अहमद अलवी को 10 साल कारावास, 7 हजार अर्थदंड सुनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment