Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ हाईवे पर दंपती से रोडरेज:4 किमी. पीछा कर कार पर फेंकीं बोतलें

    15 hours ago

    2

    0

    मेरठ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार देर रात रोडरेज का मामला सामने आया। श्रद्धापुरी निवासी ट्रैवल कारोबारी रवि रस्तोगी और उनकी पत्नी के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। युवकों ने उनकी कार का करीब चार किलोमीटर तक पीछा किया और शराब की बोतलें फेंकीं। दंपती ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। रवि रस्तोगी के अनुसार, शनिवार रात वे पत्नी के साथ हाईवे स्थित दौआब विलास होटल से डिनर कर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब उनकी कार मेरठ बाईपास से बुगरासी कट की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आई सिल्वर रंग की कार में सवार पांच-छह युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक नशे में थे और लगातार गाली-गलौज करते हुए उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास कर रहे थे। पीड़ित दंपती ने बताया कि आरोपियों ने कई बार उनकी कार में टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद बागपत रोड पर युवकों ने उनकी कार पर शराब की बोतलें फेंकीं। इस दौरान महिला ने अपने मोबाइल से आरोपियों की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। घटना के बाद दंपती सीधे भोला रोड पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मोड़ पर दोनों गाड़ियों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। जिन युवकों पर आरोप है, उनकी कार पलटने से बची थी, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिम्स में नवजात जीवनरक्षक तकनीक सिखाई गई:एनआरपी कार्यशाला में डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण
    Next Article
    युवक के सुसाइड मामले में तीन किरायेदारों पर FIR:बरेली में शराब पार्टी करते, मकान मालिक के बेटे के मना करने पर टॉर्चर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment