Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ जाने के लिए निकले पिता-पुत्र 5 दिन से लापता:संभल में पिकअप लोडर भी गायब, परिजनों ने एसपी ऑफिस पर किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मेरठ की बुकिंग पर निकले पिता-पुत्र पिछले पांच दिनों से लापता हैं। उनका पिकअप लोडर भी गायब है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर कॉल डिटेल न निकालने व गुमशुदगी दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना 2 अप्रैल की शाम की है। जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी नरेश (पुत्र विशंबर) और उनके बेटे भीमसेन मेरठ के लिए अपना पिकअप लोडर लेकर निकले थे। वे टोल प्लाजा पहुंचने के बाद से ही लापता हो गए। परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बताया गया है कि गाड़ी में उनके साथ दो अन्य अज्ञात लोग भी बैठे थे, जिनके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है। नरेश और भीमसेन की अपने रिश्तेदारों से अंतिम बार बातचीत 2 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे हुई थी। नरेश की पत्नी गीता ने सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पति और बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है और उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिवार और ग्रामीण सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक एसपी कार्यालय पर डटे रहे। गीता ने बताया कि उनके पति और बेटा किराए पर गाड़ी लेकर मेरठ गए थे, लेकिन पांच दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह किसी पुलिस अधिकारी के परिवार से होते, तो क्या तब भी उन्हें नहीं ढूंढा जाता राजू यादव ने जानकारी दी कि नरेश और भीमसेन 2 अप्रैल को शाम 7:37 बजे से लापता हैं। वे गाड़ी चलाते हैं और किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरठ से मजदूर लाने के नाम पर उनकी गाड़ी बुक की थी। गाड़ी मेरठ के रास्ते में टोल प्लाजा तक देखी गई है लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं है। थाना पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस द्वारा बताया गया है कि एसओजी पूरे मामले को देख रही है तथा तीन पुलिस टीमें जांच में लगी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जलकर बढ़ गया
    Next Article
    जहानाबाद सीट पर कौन मजबूत, विधायक राजेन्द्र या कोई और:सपा से सुनील या कमलेश वर्मा, कांग्रेस से राकेश या अंकुर अवस्थी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment