Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के अवनीश काजला बने AICC सचिव, झारखंड प्रभारी:कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    49 minutes ago

    1

    0

    मेरठ के रहने वाले अवनीश काजला को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अवनीश काजला पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हें पार्टी ने झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है। अवनीश काजला मेरठ में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। उससे पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। किठौर के अमरपुर गांव के किसान परिवार से निकलकर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर तय किया है। विभिन्न प्रदेशों में सौंपा गया संगठनात्मक प्रभार कांग्रेस नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें विभिन्न प्रदेशों का संगठनात्मक प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में अवनीश काजला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव नियुक्त करते हुए झारखंड प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। 2010 में शुरू किया राजनीतिक करियर अवनीश काजला ने वर्ष 2010 में एनएसयूआई से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने दो बार उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने लगभग छह वर्षों तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया और जिले में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को नई गति दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्राओं को गालियां दीं:फोन छीनकर फेंका, बोला- तुम्हारी ऐसी की तैसी; गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    शादी में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला:मऊ में युवक के पेट में घोंपा, पांच आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment