Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के जिला अस्पताल में LPG सिलंडर की किल्लत:लकड़ी के चुल्हे पर बना मरीजों का खाना, प्रबंधन बोला- पानी किया था गर्म, संसाधन पर्याप्त

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में LPG का संकट अभी बना हुआ है इसका प्रमाण गुरूवार को पीएल शर्मा अस्पताल में देखने को मिला। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन जहां पर्याप्त सप्लाई के दावे कर रहा है। वहीं अस्पताल में चल रहा लकड़ी का चूल्हा इस पर सवाल खड़े कर रहा है। जिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से रसोई गैस खत्म होने के कारण मरीजों के लिए भोजन तैयार करने में गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 4 दिन से है दिक्कत अस्पताल परिसर से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रसोई कर्मचारी लकड़ी जलाकर बड़े बर्तनों में खाना बना रहे हैं। इस व्यवस्था से मरीजों को समय पर भोजन मिल पाना भी चुनौती बन गया है। इसकी साथ ही वह यह भी बता रहा है कि चार दिन से यह समस्या बनी हुई है। पर्याप्त है सप्लाई मेरठ CMO डॉ अशोक कटारिया और अस्पताल के स्टोर इंचार्ज के अनुसार आज सिलेंडर खत्म हुआ था, जिसके बाद तत्काल समाधान कराते हुए गैस मंगवा दी गई है। अस्पताल परिसर में पर्याप्त मात्रा में LPG के सिलेंडर है। पानी गर्म कर रहा था कर्मी- डॉ बीपी कौशिक अस्पताल में अधीक्षक का कार्य देख रहे डॉ बीपी कौशिक ने बताया कि जो आदमी वीडियो में दिख रहा है वह अस्पताल का कुक नहीं है। खाना वितरण में हेल्प करने वाला वह व्यक्ति है। पानी गर्म करने के लिए सने चूल्हा जलाया था। चूल्हे पर खाना नहीं बन रहा था। बाहरी व्यक्ति ने बनाई वीडियो डॉ बीपी कौशिक के अनुसार किसी बाहरी व्यक्ति ने उक्त कर्मी को बातों में उलक्षाकर वीडियो बनाया है। ऐसे में काई व्यक्ति बिना किसी रोक - टोक के अस्पताल की रसोर्द तक कैसे पहुंच गया इसकी जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सभी को अलर्ट किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई:होटलों-दुकानों से 21 सिलेंडर जब्त, आरोपियों पर FIR दर्ज
    Next Article
    उन्नाव में बच्चों के खेल में बाइक में आग, VIDEO:रिपेयरिंग की दुकान में तीन गाड़िया जलकर राख, लोगों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment