Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बच्चों के खेल में बाइक में आग, VIDEO:रिपेयरिंग की दुकान में तीन गाड़िया जलकर राख, लोगों ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुर्गा मंदिर के पास स्थित इस दुकान में लगी आग से एक स्कूटी, एक डीलक्स और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बच्चों के खेल-खेल में आग लगाने के कारण हुआ। दुकान मालिक मुकेश निषाद पिछले लगभग 40 वर्षों से दुर्गा मंदिर के पास यह दुकान चला रहे हैं। गुरुवार दोपहर दुकान के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान बच्चों ने कूड़े या किसी ज्वलनशील वस्तु में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे दुकान तक फैल गई। दुकान में रखे पेट्रोल और ग्रीस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग दुकान में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में तीनों वाहन पूरी तरह जल गए। आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को लोगों ने समय रहते हटाकर बड़े नुकसान से बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक मुकेश निषाद ने बताया कि वे वर्षों से इसी स्थान पर दुकान चला रहे हैं। इस अचानक लगी आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझाने का प्रयास न किया होता, तो आग आसपास की अन्य दुकानों और मंदिर परिसर तक फैल सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बच्चों की लापरवाही से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के जिला अस्पताल में LPG सिलंडर की किल्लत:लकड़ी के चुल्हे पर बना मरीजों का खाना, प्रबंधन बोला- पानी किया था गर्म, संसाधन पर्याप्त
    Next Article
    महोबा में रास्ते के विवाद में मारपीट, VIDEO:महिलाओं ने ईंटों से हमला कर दो को किया घायल, 9 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment