Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के कई नेताओं ने थामा आप का दामन:संजय सिंह ने दिल्ली में दिलाई सदस्यता, कहा- नई ताकत मिलेगी

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ से काफी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। ये ज्वाइनिंग प्रोग्राम बुधवार को दिल्ली में हुआ। जहां राज्यसभा सांसद और आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा छोड़कर आने वाले लोगों को आप की सदस्यता कराई। मेरठ में आप जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर जनपद मेरठ के कई गणमान्य लोगों ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता कार्यक्रम राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर हुआ है। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व विधायक दिलीप पांडे भी शामिल रहे। मुस्लिमों ने की आप में ज्वाइनिंग मेरठ ब्रह्मपुरी भाजपा मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके साथ पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से हाजी अरशद, मोहम्मद आमिर, हाजी नावेद, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद अनस, जाहिद भाई सरफराज, मुजाहिद भाई, समीर मलिक, गुफरान कुरैशी, नौशाद भाई, फैसल भाई, सौनी खान, हाजी शाहिद, हाजी मुकीम, आफताब कुरैशी, शाद कुरैशी, सलमान कुरैशी, सलीम, वकार कुरैशी भी शामिल हुए हैं। राजनीति को मिलेगी नई ताकत प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से मेरठ जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश में बदलाव की राजनीति को नई ताकत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा:प्रगति न मिलने पर BDO को नोटिस, खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
    Next Article
    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने से परेशान था, 3 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment