Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने से परेशान था, 3 साल पहले हुई थी शादी

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव के मजरा शिवरामपुर डेरा का है। यहां रहने वाले अमित निषाद (26) की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने से वह काफी परेशान था। बुधवार दोपहर उसने अपने सूने घर में बिजली के तार से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब खेत से वापस घर पहुंचे तो अमित को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतक की पत्नी जूली को उसके मायके में दी गई, जिसके बाद उसे बुलाया गया है। मृतक के बड़े भाई अनिल निषाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज निशांत दुबे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी जूली और डेढ़ वर्षीय पुत्री आरोही को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया जाता है कि अमित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के कई नेताओं ने थामा आप का दामन:संजय सिंह ने दिल्ली में दिलाई सदस्यता, कहा- नई ताकत मिलेगी
    Next Article
    संभल के BSF सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी शहीद:कुपवाड़ा में खाई में वाहन गिरने से मौत, तिरंगे में लिपटकर पार्थिव शरीर घर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment