Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के मेहरमती गणेशपुर में खूनी संघर्ष, दो की मौत:जुआ खेलते समय हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला; SSP मौके पर पहुंचे

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर भारी तनाव है। मौके पर 3 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए है। मामला सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला ग्राम मेहरमती गणेशपुर में छोटा कब्रिस्तान के पास खेत में गांव के ही दो पक्ष जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें पहले नोकझोंक और फिर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ग्राम प्रधान सईदु का बताया जा रहा है, जिनमें खुद प्रधान सईदु (50) के अलावा सईमुद्दीन (48) और भूरा (38) जबकि दूसरे पक्ष से चुन्नू (30) पुत्र सलीम शामिल रहे। भूरा व सईमुद्दीन की मौत हुई है। एक ही कुनबे के बताए जा रहे दोनों पक्ष थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- जुआ खेलते वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद पहले गाली गलौज और फिर नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को वहां बुला लिया। मामला इतना बड़ा की लाठी डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चलने लगे। जिनमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लेकर भागे परिजन लगभग 15 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ सभी घायलों को उठाकर अस्पताल की ओर भागे। यहां से कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भूरा व सईमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे गांव खूनी संघर्ष की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार आनन फानन में गांव पहुंच गए। उन्होंने वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से भी बात की। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है, कई की हालत गंभीर बनी है। हमले के तीन आरोपियों को लिया हिरासत में वारदात के बाद 3 थानों की फोर्स सरधना पहुंच गई। ग्रामीणों से बात करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबी शुरू कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव देखा जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को तैनात किया गया है। मातम में बदली ईद की खुशियां एक छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया। बताया जाता है कि ईद उल फितर को लेकर यह परिवार बेहद खुश थे। सुबह से ही रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। सब कुछ ठीक चल रहा था कि शाम को दोनों पक्ष जुआ खेलने बैठ गए। छोटा सा विवाद हुआ और उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAC जवानों ने सस्ती सब्जी के लिए दुकानदारों को पीटा:काशी में रॉड से किया हमला, पति को बचाने आई पत्नी का सिर फोड़ा
    Next Article
    सराफा बाजार में गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का शुभारंभ:व्यापारियों को मिली आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग , तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कई जिलों के ज्वैलर्स शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment