Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सर्राफा बाजार में भी अब पहुंचेगी PNG:2500 ज्वेलरी यूनिट को मिलेगा कनेक्शन, DM की मौजूदगी में गेल गैस और ज्वैलर्स एसोसिएशन में MoU

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जहां एक और गैस कि किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी और गेल गैस मेरठ के पदाधिकारियों ने DM की मौजूदगी में सर्राफा बाजार के 2500 ज्वेलरी यूनिट को कनेक्शन देने के लिए ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ MOU साइन किया है। शहर के सर्राफा बाजार और आसपास के ज्वेलरी क्लस्टर क्षेत्र में जल्द ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के शिविर कार्यालय में गेल गैस मेरठ और Meerut Bullion Jewellers Association के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत एशिया के बड़े आभूषण निर्माण क्षेत्रों में शामिल नील गली, सर्राफा बाजार और आसपास के ज्वेलरी क्लस्टर की लगभग 2500 छोटी-बड़ी इकाइयों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ज्वेलरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षा भी बेहतर होगी। MoU पर हस्ताक्षर के दौरान जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और उपजिलाधिकारी सदर डॉ. दीक्षा जोशी मौजूद रहीं। इस मौके पर गेल गैस के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी मेरठ विनय कुमार, उपमहाप्रबंधक अंकुर, वरिष्ठ विपणन अधिकारी परितोष जोशी और Meerut Bullion Jewellers Association के अध्यक्ष राजकिशोर रस्तोगी, महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम से अनुमति के बाद शुरू होगा कार्य गेल गैस लिमिटेड मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चल रहे PNG Drive 2.0 अभियान के तहत इस क्षेत्र की करीब 2500 इकाइयों को गैस कनेक्शन देने की योजना है। अभियान के तहत व्यापारियों को बिना सिक्योरिटी राशि के PNG कनेक्शन दिया जाएगा और कनेक्शन शुरू होने के बाद केवल उपयोग की गई गैस का ही भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन पर होने वाले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (TPI) का खर्च भी कंपनी 10 हजार रुपये तक स्वयं वहन करेगी। नगर निगम मेरठ से मुख्य गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव 'धम्म दर्शना-2026' शुरू:भंते धम्म प्रकाश ने बुद्ध के प्रेम, करुणा और दया संदेश पर जोर दिया
    Next Article
    गाजीपुर लोक अदालत में 1.24 लाख मामले निपटाए गए:1.34 लाख में से सुलह-समझौते से समस्याओं का समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment