Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन:वक्ताओं ने हिन्दू समाज को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    10 hours ago

    1

    0

    रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में रविवार को अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में से पधारे श्री तरुण रामानुज दास महाराज, नगली से सम्मानयोग्य बाई जी, संघ के मुख्य वक्ता नमन जी, श्री मदनपाल जी तथा हास्य कवि बलबीर खिचड़ी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम पर जोर देते हुए कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है। सम्मानयोग्य बाई जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत भगवान राम की जन्मभूमि है और इस पवित्र भूमि के समाज को एकजुट रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “बंद मुट्ठी लाख की और खुल जाए तो खाक की” कहावत हमें एकता का महत्व समझाती है। उन्होंने लोगों से आपसी ईर्ष्या और द्वेष छोड़कर संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि संघ लंबे समय से समाज में संगठन और राष्ट्रसेवा का कार्य कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और समाज को मजबूत बनाने के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान बच्चों ने भी देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और समाज में एकता के संकल्प के साथ किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा बल्केश्वर के परिवार का एक्सीडेंट, 2 बच्चों की मौत:हाथरस में कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे
    Next Article
    सनातनी और ओबीसी वर्ग का मोहभंग: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट:25 दिन में नई राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे अलंकार अग्निहोत्री, बोले- मोदी ने देश को तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment