Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनातनी और ओबीसी वर्ग का मोहभंग: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट:25 दिन में नई राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे अलंकार अग्निहोत्री, बोले- मोदी ने देश को तोड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    इस्तीफा देकर देशभर की सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे। उन्होंने कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अग्निहोत्री ने सीधे केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले बोले। नई पार्टी का एलान: 25 दिन में चुनाव आयोग को आवेदन अलंकार अग्निहोत्री ने साफ कर दिया कि वे जल्द ही एक नई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीजेपी का कोर वोटर, जिसमें 50% हम सब और जनरल-ओबीसी वर्ग शामिल था, अब उनसे अलग हो चुका है। यह वक्त की मांग है कि एक नया विकल्प सामने आए।" उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह ली जा रही है और अगले 20 से 25 दिनों के भीतर पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को आवेदन कर दिया जाएगा। बीजेपी समाप्त हो चुकी, उनके पदाधिकारी हमारे संपर्क में अग्निहोत्री ने दावा किया कि बीजेपी का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने बताया, "मैंने कल ही एक ईमेल आईडी जारी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक आए आवेदनों में से 60 फीसदी लोग बीजेपी के वर्तमान पदाधिकारी हैं। वे सब पार्टी छोड़कर हमारे साथ जुड़ने को तैयार हैं। केंद्र सरकार के रूप में बीजेपी अब अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है।" SC-ST एक्ट पर घेरा: "सरकार ने सनातनों के साथ धोखा किया" 2018 के चर्चित सुभाष काशीनाथ महाजन बनाम महाराष्ट्र राज्य केस का जिक्र करते हुए पूर्व पीसीएस अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होगी और अग्रिम जमानत का प्रावधान रहेगा। लेकिन तत्कालीन 'निकम्मी' सरकार ने 85% जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं को दरकिनार कर धारा 18A जोड़कर कानून को और कठोर बना दिया। उन्होंने बीजेपी को 'छद्म सनातनी' बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम भेदभाव और दंगों के डर पर चुनाव जीतते आए हैं। रुचि तिवारी प्रकरण और अपस्टाइन फाइल्स पर कटाक्ष देश की बेटी रुचि तिवारी के साथ हुई घटना पर दुख जताते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि वे उससे मिले हैं और पूरा देश उसके साथ है। उन्होंने सरकार पर 'बांटो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित 'अपस्टाइन फाइल्स' के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विदेश में लोग इस्तीफे दे रहे हैं, लेकिन यहां मीडिया को ब्लैकआउट कर सच छिपाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर मोबाइल और कपड़े तक बदलवाकर मीटिंग्स हो रही हैं, तो दाल में कुछ काला जरूर है। अपनों को फटकार: "इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम मुंह तो खोलो" अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी ही बिरादरी के 'सफेदपोशों' पर भी गुस्सा निकाला। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, "मैं अपने ब्राह्मण सजातीय सफेदपोशों को बोल रहा हूं, क्या तुममें जरा भी ब्राह्मणत्व नहीं बचा? अगर मुझे कोई इतना बोलता तो मैं इस्तीफा दे देता। तुम लोग 'कुलकलंक' और 'कुलघाती' हो। तुम्हारी चुप्पी की वजह से ही बेटियों की बेइज्जती हो रही है। एक आदमी भी मजबूती से खड़ा हो जाए, तो स्थितियां बदल सकती हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन:वक्ताओं ने हिन्दू समाज को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
    Next Article
    क्रिकेटर सुमित से 1 साल पहले तोड़ा था नाता:रेखा के पिता बोले-15 मिनट में घर आने को बोली थी, 18 घंटे बाद मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment