Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने छाती पीटी:सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; सुप्रीम कोर्ट ने 44 प्रॉपर्टी के सीलिंग के दिए हैं आदेश

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण को लेकर आज यानी मंगलवार को 44 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई हो रही है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय भूखंडों पर चल रहे स्कूल और नर्सिंग होम को सील करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सेंट्रल मार्केट और आसपास के इलाकों में पूरी रात हंगामा भी चला और देर तक पुलिस मौजूद रही। सुबह काफी संख्या में व्यापारी सेंट्रल मार्केट पहुंच गए। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लघु नाटक पेश कर अपनी बर्बादी दिखाई। 2 तस्वीरें देखिए… पहले पूरा मामला समझिए… 27 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने 80 भूखंड स्वामियों को आवासीय प्लॉट में चल रही कमर्शियल गतिविधियों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद आवास विकास की एक विस्तृत रिपोर्ट जमा करनी थी लेकिन आवास विकास के अधिकारी नहीं कर पाए। इस दौरान व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया। तब आवास विकास ने 80 भूखंड स्वामियों को आवासीय प्लॉट को कमर्शियल में बदलने के लिए एक नोटिस जारी किया। इसमें 36 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब संबंध शुल्क जमा कराकर व्यापारी अपने आवासीय प्लॉट को कमर्शियल में बदल सकते थे। साथ ही सेटबैक की कार्रवाई के तहत व्यापारियों को अपनी दुकान पीछे भी हटानी थी। व्यापारियों ने आवास विकास के इस नोटिस का समर्थन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। बहुत से व्यापारियों ने संबंध शुल्क जमा कराकर अपनी दुकान पीछे भी कर ली थी। इसके बाद सोमवार यानी 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद से ध्वस्तीकरण को रोकने के आदेश का जवाब मांगा और 24 घंटे के अंदर 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया। सेट्रल मार्केट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलवल में ड्राइवर की हत्या, मालिक-सहकर्मी पर आरोप:HPL कंपनी के पीछे खेत में मिला शव; यूपी का रहने वाला था
    Next Article
    बरेली में बुलडोजर एक्शन शुरू:3 बुलडोजर 60 दुकानों और मस्जिद को गिरा रहे, अतिक्रमण करके बनाए गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment