Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ का तापमान सीजन में पहली बार 35 पार:सुबह से ही तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी , दो दिन बाद बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में हर रोज मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। सुबह से ही तेज धूप और हवा न चलने से गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। लोगों को मार्च के दूसरे हफ्ते से ही उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते दिन का तापमान सीजन में पहली बार 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। मार्च के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को यह बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह बुधवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन बाद बारिश मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सक्रिय हो रहे पश्चिम विश्रोभ के चलते अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं 14 और 15 मार्च को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बढ़ रहे मरीज बदलते मौसम और गर्मी का असर अस्पतालों में भी देखा जा रहा है। खासतौर पर अस्पताल के बाल रोग विभाग में डाइरिया की समस्या के मरीज आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में डॉक्टर भी सावधानी बरतने की अपील अस्पताल में आने वाले मरीजों से कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार का शीशा तोड़कर 2.50 लाख रुपए चुराए:गोरखपुर में शेविंग कराने गया था मालिक, लौटकर देखा तो बैग गायब
    Next Article
    युद्ध में मिठास फैलाएगी काशी की किमामी सेवईं:वाराणसी से महाराष्ट्र, फिर वहां से जाएगी सऊदी और UAE; ईद में होता है 15 करोड़ का व्यापार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment