Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-करनाल हाईवे पर टावर गिराया गया:NHAI ने प्रशासन की मौजूदगी में बाधा हटाई, निर्माण में तेजी आएगी

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहे एक टावर को प्रशासन ने गिरा दिया है। एनएचएआई (NHAI) की टीम ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की, जिससे लंबे समय से रुके निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। यह कार्रवाई फुगाना क्षेत्र में की गई। इस दौरान एसडीएम और सीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पूरे अभियान की निगरानी की ताकि कोई अव्यवस्था न हो। निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद यह टावर हाईवे निर्माण में एक बड़ी बाधा बना हुआ था और इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा था। इन्हीं कारणों से इसे हटाने का निर्णय लिया गया। टावर गिराए जाने के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने "जय श्रीराम" के नारे लगाए। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा थी। टावर हटने से अब मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। एनएचएआई टीम ने बताया कि सड़क परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी बाधाओं को लगातार हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अतिक्रमण से उजड़ीं झोपड़ियां:अफसरों से मांगे आवास, बेघरों को कांशीराम कॉलोनी में आवास देने का आश्वासन
    Next Article
    मुरादाबाद में किसान पर तेंदुए का हमला:खेत में छिपे शावक के पास पहुंचते ही मादा ने बोला धावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment