Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में किसान पर तेंदुए का हमला:खेत में छिपे शावक के पास पहुंचते ही मादा ने बोला धावा

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के डिलारी गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर जा रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। शावक के पास पहुंचने पर मादा तेंदुए के आक्रामक होने से यह घटना हुई, जिसमें किसान घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…. शावक दिखते ही मादा तेंदुए ने किया हमला घटना सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम पंचायत सहसपुरी के गांव ढाक वाला मंझरा की है। गांव निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह चौहान अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत के पास तेंदुए का शावक दिखाई दिया। तभी पास के खेत से निकली मादा तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथ पर गंभीर चोट, चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण हमले में किसान के बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ जंगल की ओर भाग गई। वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में गहन खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। अस्पताल में उपचार के बाद घर भेजा गया घायल किसान को तत्काल ठाकुरद्वारा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई और उन्हें घर भेज दिया गया। दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों में फैली दहशत इस घटना के बाद सहसपुरी, भूड़, बुढ़ानपुर, सरकड़ा विश्नोई, फरीदपुर कासम, महमूदपुर लाल, ततारपुर, राजपुर केसरिया, इग्राह, जटपुरा, जहांगीरपुर, मानपुर साबित, पीलकपुर श्योराम, ढकिया पीरु, ढकिया जट, चांदखेड़ी, फरीदपुर भैंडी, करनपुर, सुल्तानपुर दोस्त, जोगीपुरा, गोविंदपुर, अदलपुर, सिलारपुर और गक्खरपुर समेत कई गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। कटाई के मौसम में बढ़ा खतरा ग्रामीणों का कहना है कि इस समय गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है, जिससे किसान देर रात और सुबह-सुबह खेतों में जाते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी उनके लिए बड़ा खतरा बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में भी तेंदुए के हमले की घटना सामने आ चुकी है, जब तिखूंटी गांव के एक युवक पर हमला किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ-करनाल हाईवे पर टावर गिराया गया:NHAI ने प्रशासन की मौजूदगी में बाधा हटाई, निर्माण में तेजी आएगी
    Next Article
    सुल्तानपुर में अमेठी के युवक के खिलाफ केस दर्ज:महिला की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर की अभद्र टिप्पणी, जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment