Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 15 केंद्रों पर आज होगी NEET की परीक्षा:सभी तैयारियां हुई पूर्ण, आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा सेंटर पर प्रवेश

    2 hours ago

    2

    0

    देश भर में आयोजित होने वाली NEET- UG की परीक्षा मेरठ में रविवार को 15 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जा सके। सभी केंद्रों पर कुल 8676 अभियार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सुबह से ही तैनात है। गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी, जिसमें पुलिस और स्टाफ मिलकर निगरानी रख रहे हैं। जिले के मेरठ कॉलेज के केंद्र पर सबसे ज्यादा 900 और सबसे कम अभियार्थी राजकीय इंटर कॉलेज में शामिल होंगे जिनकी संख्या कुल 250 होगी। अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, ब्लूटूथ आदि परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले में मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के आसपास भी निगरानी परीक्षा केंद्रों के आसपास बने साइबर कैफे और अन्य दुकानो पर भी पुलिस द्वारा नजर बनाकर रखी गई है। इसके साथ- साथ सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ऑनलाइन मिलेगी प्रॉपर्टी की जानकारी:प्लाट एरिया, लोकेशन और बकाए के बारे में जान सकेंगे, प्राधिकरण ने डेटा किया तैयार
    Next Article
    बृजभूषण के 5 गवाहों ने कोर्ट में दी गवाही:गोंडा की राउज एवेन्यू कोर्ट में बंद कमरे में बयान दर्ज, अगली सुनवाई 5 और 12 मई को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment