Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण के 5 गवाहों ने कोर्ट में दी गवाही:गोंडा की राउज एवेन्यू कोर्ट में बंद कमरे में बयान दर्ज, अगली सुनवाई 5 और 12 मई को

    2 hours ago

    2

    0

    महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कल शनिवार को सुनवाई हुई है। जहां गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर आरोप हैं, उनकी ओर से पांच गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए है। कल बृजभूषण शरण सिंह के ये गवाह कल दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। जहां एक-एक कर सभी गवाहों ने बंद कमरे में जज के सामने अपने बयान दर्ज कराए है। प्रत्येक गवाह से लगभग 30 मिनट तक पूछताछ की गई। ये गवाह दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बृजभूषण शरण सिंह के बचाव पक्ष की ओर से शामिल किए गए हैं। इन गवाहों ने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान देते हुए दावा किया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि घटना की बताई गई तारीख और समय पर बृजभूषण शरण सिंह वहां मौजूद नहीं थे, बल्कि किसी अन्य स्थान पर थे। सबसे महत्वपूर्ण गवाहों में से एक बृजभूषण शरण सिंह के कैमरामैन थे। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनके द्वारा ही संबंधित तस्वीरें और वीडियो खींचे गए थे जिन्हें बचाव पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है। कैमरामैन ने पुष्टि की कि उन्होंने ही सभी फोटो और वीडियो बनाए हैं, जो पूर्व सांसद के सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हैं। इस पूरे मामले की सुनवाई कोर्ट में काफी तेज गति से चल रही है। पीड़ित पक्ष के सभी गवाहों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं, और अब आरोपी पक्ष के गवाहों की गवाही हो रही है। इस मामले पर अगली सुनवाई 5 मई और 12 मई को भी होगी। दरअसल इन गवाहों को कोर्ट द्वारा नोटिस देकर के बयान देने के लिए बुलाया गया था जहां कोर्ट द्वारा भेजे गए नोटिस के आधार पर चल अपना पहुंचकर के बयान दर्ज करवाए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 15 केंद्रों पर आज होगी NEET की परीक्षा:सभी तैयारियां हुई पूर्ण, आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा सेंटर पर प्रवेश
    Next Article
    सीतापुर में कोचिंग के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़, 4 गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, डायल 112 की सूचना पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment