Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अलमारी के नीचे निकली अवैध हथियारों की फैक्ट्री:देर रात पुलिस ने की छापेमारी, बीसीए का छात्र चला रहा था

    11 hours ago

    2

    0

    मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के खरदौनी गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। खास बात यह कि ये फैक्ट्री अलमारी के नीचे चल रही थी। फैक्ट्री का संचालक कोई और नहीं एक बीसीए स्टूडेंट निकला है। बता दें लगभग 15 दिन पहले ही मेरठ में पलंग के नीचे एक हथियारों का तहखाना मिला था। जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। इसके बाद अब अलमारी के नीचे अवैध हथियारों को बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। मेरठ में थाना इंचौली पुलिस और स्वाट टीम ने खरदौनी के जंगल में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। मंगलवार देर पुलिस ने मौके से मास्टरमाइंड इमरान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में बीसीए का छात्र उमंग ठाकुर भी तमंचा तस्करी का काम करता है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी इमरान शातिर अपराधी है। वह करीब 25 साल पहले (वर्ष 2000 में) भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के लंबे समय बाद उसने फिर से अपना नेटवर्क तैयार किया और बड़े पैमाने पर तमंचे बनाने लगा। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है। वहीं फैक्ट्री से बने, अधबने हथियार और तमंचा बनाने के टूल्स भी बरामद किए हैं। अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। पिछले कुछ समय से ये अवैध फैक्ट्री यहां चलाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्धनिर्मित तमंचे, बैरल, कारतूस एवं शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य सम्बन्धित व्यक्तियों एवं नेटवर्क की जानकारी की जा रही है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इसमें अधबने और तैयार तमंचे सहित विभिन्न उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान में एक अधबना तमंचा और दो तैयार तमंचे मिले। 36 स्प्रिंग, 45 नाल और 12 बोर की नाल के कई पीस जब्त हुए। पुलिस को 115 स्प्रिंग केस भी मिले। हथियार बनाने के लिए बाई, रिंच, पेचकस, प्लास, बेंच वाइस और छैनी मिली। 41 ड्रिल बिट, ग्राइंडर, वेल्डिंग रॉड, आरी और रेती बरामद हुई। एक वेल्डिंग मशीन और दो प्रकार की खराद मशीनें भी मिलीं। हर आरोपी निभा रहा था अलग किरदार एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इमरान तमंचे बनाता था। दौराला का रहने वाला कुलदीप मुख्य सप्लायर था। नरेंद्र बीच की कड़ी के रूप में काम करता था। 19 साल का उमंग ठाकुर शहर के एक कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करता था। इमरान के घर में अलमारी के नीचे बने तहखाने में ये अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जहां तमंचे बन रहे थे। ये तमंचे बनाकर सप्लाई होते थे। पूछताछ में इमरान ने कुबूला कि वो यहां तमंचे बनाकर बाहर सप्लाई करता है। इमरान ने बताया कि धंधे में उसके साथ कुलदीप, नरेंद्र और उमंग भी शामिल है। पुलिस ने इन तीनों को भी अरेस्ट कर लिया। अवैध तमंचे बनाने से लेकर सप्लाई करने के धंधे में इमरान तमंचे बनाता। कुलदीप इनको ग्राहकों को ऑन डिमांड सप्लाई करता। नरेंद्र कुलदीप के पास तमंचों के ग्राहक लेकर आता था। वो फैक्ट्री से लेकर ग्राहक के बीच मीडिएटर का काम करता था। जबकि चौथा आरोपी 19 साल का उमंग ठाकुर उर्फ देवा पुत्र सुनील भी लास्ट कस्टमर तक तमंचे पहुंचाने और बेचने का काम करता था। मेरठ से दिल्ली तक हैं मुकदमे पुलिस ने मौके से 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें कुलदीप पुत्र फेरू इस पर 3 मुकदमे दर्ज है। दूसरा आरोपी इमरान पुत्र रियासुद्दीन है जिस पर मेरठ के दो थानो में आर्म्स एक्ट में ही 2 मुकदमे हैं। इमरान पर दिल्ली में भी हथियारों के मामले में मुकदमा है। तीसरा आरोपी नरेंद्र पुत्र महकार सिंह है नरेंद्र पर भी मेरठ के मवाना, इंचौली, गंगानगर थाने में हथियारों के मामले में मुकदमा दर्ज है। 19 साल का उमंग ठाकुर बीसीए का छात्र पुलिस ने मौके से इमरान पुत्र रियासुद्दीन जो खरदौनी इंचौली का रहने वाला है इसकी उम्र 40 साल है उसे अरेस्ट किया है। इसके साथ ही कुलदीप पुत्र फेरु जो खेड़ी थाना दौराला का रहने वाला है इसकी उम्र 37 साल है। तीसरा आरोपी नरेंद्र है जो अंदावली गांव इंचौली का ही रहने वाला है। वहीं चौथा आरोपी उमंग ठाकुर उर्फ देवा पुत्र सुनील सिंह है जो मटौर थाना दौराला का रहने वाला है। उमंग की उम्र 19 साल है। ये बीसीए का छात्र रहा है। 5 बने हुए तमंचे, 45 नाल, 48 अधबने बट, 150 फायरिंग पिन, ट्रिगर मिले हैं। कपड़े रखने वाली अलमारी के नीचे ये तहखाना बना था। लोगों को मैनअुली कांटेक्ट करते, व्हाट्सएप पर उन्हें फोटो, वीडियो भेजकर सौदा तय करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली लाइन ठीक करते युवक को लगा करंट, मौत:लाइनमैन के जाने के बाद अचानक शुरू की सप्लाई, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शाहजहांपुर में झोलाछाप की दवा से किसान की मौत:परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाया, तेज बुखार आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment