Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा हुई:16 विषयों के पेपर ओएमआर मोड में हुए, परीक्षार्थी बोले- कांसेप्ट पर आधारित थे सवाल

    9 hours ago

    1

    0

    उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पुनर्परीक्षा जिले में रविवार को भी दोनों पालियों में आयोजित हुई ।आज 16 विषयों की परीक्षा कराई गई। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी। यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव है और पेन-पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को 100 प्रश्न हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था। बायोमीट्रिक प्रक्रिया (आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) व उपस्थिति दर्ज करने में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया था । पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे । परीक्षा देने आए कपिल कुमार ने बताया की परीक्षा से पहले चेकिंग की गई थी और परीक्षा से पहले बेल्ट भी निकलवा दी गई थी। परीक्षा देने आई रूचि ने बताया की उनका पेपर अच्छा गया और पहले से पेपर आसान आया था।साथ ही उन्होंने कहा की पूरा पेपर कांसेप्ट आधारित था , जिसके कांसेप्ट क्लियर होंगे वही कर पायेगा। वहीं कुछ परीक्षार्थियों का कहना था की परीक्षा मुश्किल थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश समय से 45 मिनट पहले बंद कर दिया गया था । पहली पाली के लिए सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहजोई में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:दर्जनों झांकियों के साथ, नगर में दिखा भक्तिमय माहौल
    Next Article
    खेत में आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान की मौत:बाराबंकी में गेहूं की फसल बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment