Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अतिक्रमण को बुलडोजर ने तोड़ा:छतरी वाले पीर से घंटाघर तक चला अभियान, दुकानदारों ने खुद भी हटाया

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। रविवार को छुट्टी के बावजूद एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र नगर निगम के अमले को लेकर सड़क पर उतर गए और अतिक्रमण करने वालों को दौड़ा लिया। जली कोठी एरिया में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वा दिया, जिससे वहां खलबली मच गई। करीब 2 घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मेरठ में 15 दिन पहले अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में उन रास्तों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई जो सबसे ज्यादा जाम की समस्याओं से जूझ रहे थे। ट्रैफिक की टीम ने वाहनों के चालान किए तो नगर निगम ने सामान जप्त कर लिया। धीरे-धीरे अतिक्रमण अभियान का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट अतिक्रमण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खुद एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा अभियान की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को भी वह घंटाघर पहुंच गए और पैदल ही अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया। घंटाघर से लेकर छतरी वाले पीर तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किये और कई वाहनों को पकड़ कर पुलिस लाइन भिजवा दिया। खुद सामान समेटते दिखे व्यापारी अभियान के दौरान राघवेंद्र कुमार मिश्र ने किसी की नहीं सुनी और सख्ती जारी रखी। कुछ ने सिफारिश लगाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने फोन पर बात ही नहीं की। एसपी ट्रैफिक का कड़ा रुख देखकर व्यापारियों में खलबली मच गई और उन्होंने अपने आप की दुकानों के बाहर दूर तक फैले सामान को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल की नोकझोंक भी हुई लेकिन उन्होंने मनमानी नहीं चलने दी। अभियान में यह लोग रहे शामिल अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालसा पांडे और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय कुमार के अलावा नगर निगम की तरफ से प्रवर्तन दल प्रभारी संजीव सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। निगम का बुलडोजर साथ रहा जिसने जली कोठी से छतरी वाले पीर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। एसपी बोले- आगे भी अभियान रहेगा जारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने आगे भी अभियान जारी रखना की बात कही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन जगहों पर पूर्व में भी अभियान चलाया गया था, वहां दोबारा कार्रवाई की तैयारी है। अभी तक सामान जप्त करने की चेतावनी दी जा रही है, आने वाले समय में सामान जप्त कर FIR की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत:पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा
    Next Article
    माधौगढ़ सीट पर कौन मजबूत, विधायक मूलचंद या कोई और:पूर्व मंत्री हरिओम या राघवेंद्र सिंह? बसपा-कांग्रेस में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment