Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बी-फार्मा छात्र पर जानलेवा हमला:हाईवे पर थार-बलेनो सवार बदमाशों ने घेरकर धारदार हथियार से किया वार

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बी-फार्मा छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। थार और बलेनो कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले छात्र की बाइक को टक्कर मारी और फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी हर्ष बी-फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त को मोदीपुरम छोड़कर अपाची बाइक से कंकरखेड़ा लौट रहा था। जटोली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आई थार और बलेनो कार ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बलेनो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हर्ष सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से उतरे हमलावरों ने छात्र पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। घायल छात्र किसी तरह कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पूरी घटना की तहरीर दी। छात्र हर्ष ने अपनी शिकायत में मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव जीवना निवासी अनुरुद्ध बालियान और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, खासकर जटोली कट के आसपास पुलिस गश्त कम होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और छात्रों में आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बारिश से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान:आधे घंटे हुई बारिश, ओले गिरे; तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    मदरसे की जमीन अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज:मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम मुरादाबादी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment