Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भक्ताम्बर विधान का भव्य आयोजन:भक्ति, मंत्रोच्चार और श्रद्धा से गूंजा असोड़ा हाउस जैन मंदिर

    2 hours ago

    1

    0

    शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, असोड़ा हाउस में भक्ताम्बर विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। विधान की शुरुआत मंगलाचरण एवं भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भक्ताम्बर स्तोत्र के प्रत्येक श्लोक के साथ विधिवत पूजन, अर्घ्य समर्पण और मंत्रोच्चार किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और भजनों की मधुर गूंज से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। इस अवसर पर वक्ताओं ने भक्ताम्बर स्तोत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल स्तुति नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। इसके नियमित पाठ से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को कठिनाइयों से उबरने की शक्ति मिलती है। मंदिर में सोमवार प्रातः 6:30 बजे आचार्य श्री सौरभ सागर जी मुनिराज का मंगल प्रवेश होगा। इसके बाद उनके सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन संपन्न होगा। सुबह 8:00 बजे प्रवचन और 9:00 बजे शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत शर्मा, विनोद जैन, मनोज जैन, रमेश जैन, हेमचंद जैन, उमेश जैन, अनुराग जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, राजपीयूष जैन, अलका जैन, अनामिका जैन, शोभा जैन, शुभम जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MPL में आठवें दिन 3 मुकाबलों में दिखा रोमांच:यूथ अकादमी, मेरठ स्पोर्टिंग और स्पार्टन एफसी विजेता
    Next Article
    बागपत में जयंत चौधरी ने एथेनॉल नीति का किया समर्थन:बोले- किसानों को उनकी फसलों का मिलेगा उचित मूल्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment