Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भीषण गर्मी के बीच लंबा जाम:कचेरी पुल से इव्ज चौराहे तक लोग बेहाल

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच शहर की सड़कों पर लगे लंबे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचेरी पुल से इव्ज चौराहे तक लगभग आधा किलोमीटर लंबा जाम देखा गया। यह जाम सोमवार को शहर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से लगा। अचानक बढ़े वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर की तेज धूप और उमस के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों से लेकर कार चालकों तक सभी गर्मी से परेशान दिखे, वहीं कई लोग छांव तलाशते रहे। कचेरी पुल पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, वाहनों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा। इस दौरान एंबुलेंस और आवश्यक कार्य से जा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि परीक्षा या बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था की जानी चाहिए। काफी प्रयासों के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु किया गया, लेकिन लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल विधानसभा सीट से सपा पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. अरविंद गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से रफ्तउल्लाह; जानिए MLA की स्थिति
    Next Article
    बेटी दुआ को एक स्पेशल लाइव शो में लेकर गए रणवीर सिंह, सामने आया वीडियो, बोले- जिंदगी भर की यादें बन गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment