Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छोटे भाई ने की बड़े की हत्या:चाकू से इतने किए वार कि गर्दन लटकी; लाश के पास खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के छोटे भाई ने बड़े भाई की गला काटकर हत्या कर दी। चाकू से इतने वार किए कि उसकी गर्दन कटकर लटक गई। हत्या के बाद छोटा भाई शव के पास ही खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा। उसके चाकू से खून टपक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ अरेस्ट कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात इंचौली थाना क्षेत्र की शनिवार की है। अब जानिए पूरा मामला कस्बा लावड़ में रहने वाले नत्थू के 4 बेटे थे। चारों बेटों में तीसरे नंबर पर जॉनी और सबसे छोटा अरुण है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अरुण ने बड़े भाई जानी (30) की गला रेतकर हत्या कर दी। इतने वार किए कि गर्दन लटक गई जॉनी और अरुण शहर में काम करते हैं। शनिवार दोपहर दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि छोटे भाई अरुण ने पास रखा चाकू उठाया और जॉनी की गर्दन पर लगातार वार करने लगा। इस हमले में गर्दन कटकर अलग नहीं हुई, बल्कि गर्दन लटक गई। इससे मौके पर ही जॉनी की मौत हो गई। हत्या कर लाश के पास बैठा रहा भाई जॉनी की हत्या करने के बाद भी अरुण बड़े भाई की लाश के पास खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा। वहीं, बड़े भाई की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंचे। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जॉनी को पास की सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी भाई अरुण को अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की आंतरिक सुरक्षा के लिए क्या है सबसे बड़ी चुनौती, देखें तेहरान से ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    दालमंडी में बुजुर्ग की हार्ट-अटैक से मौत:ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर पोते से बोले- लगता है कुछ नहीं बचेगा, घर तक नहीं पहुंच सकी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment