Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुंडा में करंट लगने से युवक की मौत:समर्सिबल पंप का तार प्लग में लगाते समय हुई घटना, परिजनों में शोक का माहौल

    2 hours ago

    1

    0

    कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादर अली गांव में शनिवार शाम एक 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर पर पानी के लिए लगाए गए समर्सिबल पंप का तार प्लग में लगा रहा था, तभी बिजली प्रवाहित होने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय नोखेलाल के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब सात बजे सतीश अपने घर पर तार प्लग में लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का तेज झटका लगा और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने सतीश को झटके खाते देखा तो उसे बचाने दौड़े। उसकी गंभीर हालत देखकर परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सीएचसी कुंडा ले गए। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सतीश के पिता का पहले ही बीमारी से निधन हो चुका था। बेटे की असामयिक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कफसिरप सिंडीकेट अमित यादव को STF ने दबोचा:वाराणसी के हरहुआ से खींचकर ले गई टीम, लखनऊ में दर्ज केस में थी तलाश
    Next Article
    घाटमपुर में शिव बारात की तैयारियां पूरी:पंडाल सजे, शिव-पार्वती विवाह देखने लाखों की संख्या में पहुंचेंगे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment