Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई:सपा नेता अभिषेक भाटी ने जताया आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    6 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक भाटी ने मेरठ के सरधना क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस कृत्य को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया बताया। भाटी ने कहा कि यह घटना केवल एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और दलित समाज की भावनाओं पर सीधा हमला है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। भाटी ने इस घटना के लिए प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता को भी जिम्मेदार ठहराया। अभिषेक भाटी ने जिला प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज करने, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को तुरंत पुनः स्थापित करने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पार्टी ने इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली। अभिषेक भाटी ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। इस दौरान अमित पंडित, भोला जाटव, उमा शंकर, जीतू नागपाल, फुरकान चौधरी, नितिन गर्ग, बॉबी कैलाशपुरी, प्रवीण चपराना, हरप्रीत आहूजा और ओमप्रकाश महाना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्‌टी रहेगी:26 और 27 मार्च; योगी सरकार का फैसला
    Next Article
    हरदोई के कौढ़ा में शिक्षा चौपाल आयोजित:पीएम श्री संविलियन विद्यालय में अभिभावकों को किया गया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment