Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के कौढ़ा में शिक्षा चौपाल आयोजित:पीएम श्री संविलियन विद्यालय में अभिभावकों को किया गया जागरूक

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई के विकासखंड बावन की न्याय पंचायत कौढ़ा स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय में बुधवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसआरजी आशीष मिश्रा ने मां सरस्वती के पूजन के साथ की। एसआरजी आशीष मिश्रा ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विद्यालय से जुड़े मुद्दों का समाधान करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देना और बच्चों की समस्याओं को समझना है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल अभिषेक गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और उसे बेहतर बनाना है। आलोक पाण्डेय ने इस बात पर जोर दिया कि केवल विद्यालय में नामांकन कराना या बच्चों को भेजना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें अच्छी और प्रभावी शिक्षा सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। एआरपी दिव्या सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की अनुपस्थिति और पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर चर्चा की। उन्होंने समस्या के समाधान सुझाए। एआरपी राजेंद्र दीक्षित ने विद्यालय, शिक्षक और समाज के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने 'स्कूल चलो अभियान' पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वच्छता पर आधारित गतिविधि में भी भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में न्याय पंचायत से उत्तीर्ण हुए छात्रों - प्रतिभा, आकांक्षा, वर्षा, संजना, अंशिका, प्रशांत कुमार, यशी, अंजली और अभिषेक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहीं संविलियन विद्यालय मेडुआ की प्रधानाध्यापक सुधा श्रीवास्तव को न्याय पंचायत के शिक्षा संकुलों द्वारा अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में उमा बाजपेई, सारिका शुक्ला, चित्रा, शीलूलता श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, संत कुमार यादव, संतोष कुमार, नीतू शर्मा, रचना मिश्रा, रीता राठौर, इंदु गौतम सहित कई शिक्षक, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई:सपा नेता अभिषेक भाटी ने जताया आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    प्रधानाध्यापक को बीएसए दफ्तर में पड़ा दिल का दौरा:एंबुलेंस नहीं मिली, ई-रिक्शा से लाए जिला अस्पताल, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment