Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में डाॅक्टरों ने बीच में छोड़ा मरीज का ऑपरेशन:तीमारदारों से कहा हम सर्जरी नहीं कर सकते, कहीं और ले जाओ

    16 hours ago

    2

    0

    मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र स्थति आर्यावर्त अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों पर ऑपरेशन के दौरान मरीज के ऑपरेशन से इंकार करने का आरोप लगाया गया है। मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पहले उनके पेशेंट को भर्ती किया। उसे ओटी में ले गए ऑपरेशन शुरू करने के लिए उसका पेट चीर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से हाथ खड़े कर दिए। कह दिया कि वो ऑपरेशन नहीं कर सकती, प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसलिए अपने मरीज को कहीं और ले जाओ। डॉक्टरों ने कह दिया टांकें लगा दिए हैं हमसे इलाज नहीं होगा अपने मरीज को कहीं और ले जाओ। ऑपरेशन नही ंहो सका। इसके बाद तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालांकि उक्त मरीज अभी जिंदा है लेकिन उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, गांव कल्याणपुर निवासी 75 वर्षीय वेद प्रकाश को 20 अप्रैल को पेट में तेज दर्द की शिकायत पर आर्यावर्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मरीज के बेटे नीरज ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद पित्त की थैली में पथरी बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। आरोप है कि मरीज का पेट चीरकर करीब 15 टांके लगा दिए गए, लेकिन ऑपरेशन पूरा नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बीच में ही हाथ खड़े कर दिए और सही कारण भी नहीं बताया। मरीज के दामाद विजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने साफ शब्दों में कह दिया कि हम ऑपरेशन नहीं कर पाएंगे, जो करना है कर लो। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की स्थिति में है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है और पुलिस में तहरीर देने की बात कही है। उधर, इस मामले में सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नहीं ले पा रहे हैं फैंसला मरीज के दामाद विजय कुमार जो एक पेट्रोल पंप के संचालक भी हैं उनका कहना है कि मेरे ससुर को होश तो आ गया है लेकिन हालत अभी ठीक नहीं है। इस कारण अभी हम यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि अभी यहीं भर्ती रखें या कहीं और ले जांए। क्योंकि हमने ऑपरेशन कराने के लिए मरीज को भर्ती किया था, ऑपरेशन तो हुआ नहीं लेकिन मरीज के पेट में 15 टांके जरूर लग गए ऐसे में अब हम क्या करें यह हम नहीं समझ पा रहे हैं। पूरे मामले पर अस्पताल के मालिक डॉ मलिय शर्मा का कहना है कि कुछ परेशानी इलाज के दौरान थी जो मरीज के तीमारदारों को बता दी गई थी। इसके बाद वह संतुष्ठ हैं । किसी प्रकार को कोई मामला अब इस संबंध में नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का पुतला फूंका:फिरोजाबाद में भाजपाइयों ने कांग्रेस पर बिल रोकने का आरोप लगाया
    Next Article
    यमुनापुरम में 23 अप्रैल को बिजली रहेगी बाधित:कंट्रोल पैनल स्थापना के लिए 3 घंटे का शटडाउन होगा, विभाग ने जारी किया नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment