Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एलपीजी गैस किल्लत पर डीएम सख्त:जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एलपीजी गैस की किल्लत और जमाखोरी की खबरों के बीच, जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. वीके सिंह ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी करने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा न करें। उन्होंने बताया कि फीडबैक मिल रहा है कि लोग यह सोचकर अतिरिक्त सिलेंडर भरवा रहे हैं कि गैस खत्म न हो जाए। डीएम ने कहा पुलिस रोकेगी सिलेंडर की कालाबाज़ारी डॉ. वीके सिंह ने गैस डीलरों और थाना प्रभारियों (एसएचओ) को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी टीम लगाकर कालाबाजारी और ओवररेटिंग को रोकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मुक़दमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर भी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है, ताकि निरंतर आपूर्ति बनी रहे। अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील डीएम ने लोगों से पैनिक न होने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों को भी चेतावनी दी और कहा कि केवल वास्तविक आवश्यकता वाले लोग ही अपनी एजेंसी पर जाकर गैस लें। डॉ. सिंह ने जिला आपूर्ति विभाग (डीएसओ) को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे ठेलों और रेहड़ियों पर छापेमारी करें, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। लेकिन अफवाह की वजह से लोक पैनिक हो रहे भीड़ लगा रहे हैं। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की सभी पेट्रोलियम कंपनियों से वार्तालाप जारी है और सुचारू व्यवस्था करने की निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 260 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:294 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, जिले के 10 ब्लॉकों से आए थे दूल्हा-दुल्हन
    Next Article
    मऊ में तीन सगे भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई:DM के अनुमोदन के बाद दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment