Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में तीन सगे भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई:DM के अनुमोदन के बाद दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद दक्षिण टोला पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर धोखाधड़ी, कूटरचना और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, इनका एक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय है, जिसका नेतृत्व नवीन सिंह उर्फ रिंकू करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भदेसरा निवासी नवीन सिंह उर्फ रिंकू, प्रवीण सिंह और विपिन सिंह ने मिलकर मऊ नगर पालिका परिषद में धोखाधड़ी से दूसरों के नाम पर टेंडर हासिल किए और सिक्योरिटी मनी में भी हेराफेरी की। इस संबंध में 23 अप्रैल 2023 को नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी ने दक्षिण टोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि नवीन सिंह ने वर्ष 2008-09 से 2013-14 तक विभिन्न कार्यों के ठेके लेकर वित्तीय अनियमितताएं की थीं। पुलिस के मुताबिक, तीनों भाइयों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। एक मामले में विवेचना के बाद 3 जून 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। वहीं, 21 मार्च 2022 को भदेसरा निवासी श्यामलाल ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने उनके कागजात पर हस्ताक्षर कराकर बैंक में खाता खुलवाया और लाखों रुपये का लेनदेन किया। उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर नगर पालिका में करोड़ों रुपये का ठेका भी लिया गया था। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर 28 मार्च 2022 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एलपीजी गैस किल्लत पर डीएम सख्त:जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी निगरानी
    Next Article
    पीड़िता के बयान बिना ही विवेचना करने में SI सस्पेंड:प्रयागराज में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर DCP का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment