Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एमएलसी चुनाव की सुबह आठ बजे से मतगणना:18 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, प्रत्याशियों की मौजूदगी में खुलेगा स्ट्रांग रूम

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना आज मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में होगी। मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्र पर सुबह छह बजे से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू हो जाएगी। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है। मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना हॉल तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 18 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ होगा। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं, शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी चुनौती पेश की है। मतगणना शुरू होने से पहले प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती शुरू होगी। चार एएसपी, 12 डीएसपी और 40 इंस्पेक्टर संभालेंगे सुरक्षा मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की कमान चार अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी), 12 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी), 40 इंस्पेक्टरों और 550 से अधिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों के हाथों में रहेगी। इनके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पूरे केंद्र को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। मतगणना हॉल में निगरानी करेंगे सीसीटीवी कैमरे स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश के लिए पास अनिवार्य होगा। केवल अधिकृत पास धारक प्रत्याशियों और उनके निर्धारित एजेंटों को तय मानकों के अनुसार प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक रोकने के लिए प्रवेश और आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शिक्षक सीट पर 50.78, स्नातक पर 35.29 प्रतिशत मतदान 23 अक्टूबर को हुए मतदान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 50.78 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 35.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब मतगणना के साथ दोनों सीटों के परिणाम सामने आएंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर के अलावा कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह के अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुश्वाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम पर राजनीतिक दलों के साथ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें टिकी हैं। मतगणना के लिए प्रशासन अलर्ट मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए पुलिस बल को पहले ही जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुबह छह बजे से सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद मतगणना शुरू होने तक केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहेगी। स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक निर्धारित नियमों का पालन कराया जाएगा। प्रशासन का जोर मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की आशंका को रोकने पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतिमा विसर्जन में चाकू-भुजाली से हमला करने वालों पर FIR:डांस करने पर विवाद हुआ था, घायल को लगे 32 टांके
    Next Article
    कानपुर से दलित समाज को साधने में जुटे योगी:कहा- पिछली सरकारों ने महापुरुषों के नाम बदले, भाजपा ने सम्मान दिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment