Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतिमा विसर्जन में चाकू-भुजाली से हमला करने वालों पर FIR:डांस करने पर विवाद हुआ था, घायल को लगे 32 टांके

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया। घटना 21 अक्टूबर की रात आर्यनगर के पास हुई थी। घायल आकाश अग्रहरी (25) का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके चेहरे, गर्दन और हाथ पर 32 से अधिक टांके लगे हैं। आकाश के चचेरे भाई प्रद्युम्न की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। कोतवाली और गोरखनाथ थाने की पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डांस करने को लेकर हुआ था विवाद पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ निवासी आकाश के चचेरे भाई प्रद्युम्न के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे आकाश मेला देखने और प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गया था। विसर्जन जुलूस में आगे चल रहे कुछ युवकों से डांस करने को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक को वहां से हटाए जाने के बाद वह 8-10 साथियों के साथ वापस लौटा। इसके बाद सभी ने आकाश पर चाकू और भुजाली से हमला कर दिया। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज घायल आकाश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे, गर्दन और हाथ पर 32 से अधिक टांके लगे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। आकाश के पिता विजय अग्रहरी बीमार रहते हैं। परिवार का कहना है कि बेटे पर हमले के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महीने के अंत में कानपुर का पारा गिरेगा:बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
    Next Article
    मेरठ में एमएलसी चुनाव की सुबह आठ बजे से मतगणना:18 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, प्रत्याशियों की मौजूदगी में खुलेगा स्ट्रांग रूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment