Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गैस रिसाव से लगी आग, एक की मौत:बीड़ी जलाने के दौरान हादसा, दम घुटने से गई जान

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वा अतरान में एक मकान में भीषण आग लगने से 47 वर्षीय योगेश की दम घुटने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के बाद बीड़ी जलाने के दौरान हुआ। योगेश अपने मकान की दूसरी मंजिल पर अकेला रहता था। देर रात गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इसी दौरान उन्होंने बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई, जिससे कमरे में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि योगेश को संभलने का मौका नहीं मिला। वह आग और धुएं के बीच फंस गए, जिससे उनका शरीर झुलस गया और दम घुटने लगा। नीचे के हिस्से में रह रहे उनके भाई कालू ने शोर सुनकर दौड़ लगाई। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और योगेश की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की कि योगेश की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। 4 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम आदमी पार्टी की सामाजिक न्याय पदयात्रा आज:यूपी प्रभारी-राज्यसभा सदस्य संजय सिंह होंगे शामिल, शहीद स्मारक से शुरू होगी पदयात्रा
    Next Article
    पूर्व सांसद पर हमले के आरोपी कारोबारी भाइयों को जेल:बिजनौर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, मेडिकल टेस्ट कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment