Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 बच्चों की कसम खाने के बाद भी भागी मां:गोंडा में पति ने फोन पकड़ने पर पीटा था, 5 दिन से नहीं चला पता

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के विस्वा मलारी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय पांच बच्चों की मां गीता दीदी के 27 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार होने के मामले में अब नई कहानी सामने आई है। 6 माह पहले जब पति ने अपनी पत्नी के पास दो मोबाइल फोन पकड़ करके पिटाई की थी। तब पत्नी ने अपने पति और अपने पांचो बच्चों की कसम खाई थी। कि दोबारा उसके द्वारा इस तरीके से कोई गलती करके उससे बात नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं पति रामराज ने अपनी पत्नी के इन हरकतों को सुधारने के लिए उसे उसके मायके भेज दिया था। वहां पर वह अपने पति और अपने घर वालों के साथ जा करके मां काली जी के स्थान पर हाथ रख करके कसम भी खाया था। लेकिन उसके बावजूद भी बीते 29 मार्च की रात अपने मायके से प्रेमी के साथ फरार हो गईं। 5 दिन से लगातार फरार चल रही है जिस घर पर मौजूद चार बच्चे पूरी तरीके से परेशान है। वह मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोहांस गांव स्थित अपने मायके से गीता देवी अपने पांच बच्चों में से चार को घर पर छोड़कर अपने 2 साल के बच्चे को साथ ले गई हैं। पांच दिन से लापता गीता देवी के पति रामराज काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी और 2 साल के बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। रामराज विशेष रूप से अपने छोटे बच्चे को वापस पाने की मांग कर रहे हैं। घर पर छूटे चार बच्चे भी अपनी मां गीता को लेकर परेशान हैं और ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं। पति रामराज को यह भी चिंता है कि कहीं गीता देवी दोबारा आकर उनकी संपत्ति में हिस्सा न मांगें। उन्होंने कहा है कि वह जहां भी हैं, वहीं रहें, लेकिन संपत्ति में हिस्सा न मांगें और उनके 2 साल के बच्चे को वापस कर दें। रामराज ने कहा कि अगर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं, तो न रहें, लेकिन उनके बच्चे और जो आभूषण वह पहनकर गई हैं, उन्हें वापस कर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादानगर में बिजली कनेक्शन कटे, बीजेपी MLA पहुंचे:अधिकारी से फोन पर बोले-20 मिनट में सप्लाई चालू करो, मैसेज भेजो फिर काटो
    Next Article
    नशे में धुत ई-रिक्शा चालक को भीड़ ने पीटा:सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया, बेतरतीब ऑटो चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment