Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाईटेंशन लाइन से लगी आग:किसान की 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में शुक्रवार रात खेतों में आग लग गई। इस घटना में किसान अनीत कुमार पुत्र कंवरपाल की लगभग 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हो गई। इसी स्पार्किंग से निकली चिंगारी किसान अनीत कुमार के खेत में गिरी, जिससे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में तुरंत आग लग गई। किसान अनीत कुमार ने बताया कि वह अगले ही दिन अपनी फसल की कटाई कराने वाला था। इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी सतर्कता से आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोका जा सका। तहसील प्रशासन की ओर से पटवारी शिव प्रसाद और कानूनगो पहलाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिलाओं ने सपा ऑफिस घेरा:महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने से नाराज, बोलीं- अखिलेश-राहुल जिम्मेदार हैं
    Next Article
    बदायूं में युवक को गोली लगी:पहचान और घटनास्थल को लेकर पुलिस कन्फ्यूज, अस्पताल और वीडियो में दिया अलग बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment