Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हिंदू संगठन ने AIMIM नेता का पुतला फूंका:शौकत अली को गिरफ्तार कर जेल भेजने और रासुका लगाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में ईद मिलन समारोह में भड़काऊ भाषण देने वाले AIMIM नेता शौकत अली का बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि खुले मंच से शौकत अली ने मुख्यमंत्री व पुलिस को चेतावनी दी है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शौकत की गिरफ्तारी व रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दो तस्वीरें देखें… पहले एक नजर डालते हैं मामले पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं। 36 सेकंड के इस वीडियो में उनके द्वारा मुसलमानों के किये जा रहे एनकाउंटर पर टिप्पणी की गई है। शौकत अली ने मौजूद जनसमूह से कहा कि अगर वह केवल 11 विधायक ही उत्तर प्रदेश में पार्टी को दिला दें तो मुसलमान का एन्काउंटर करने वालों का एन्काउंटर होगा। ईद मिलन समारोह से जुड़ा है वीडियो छानबीन में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मंडप का है, जहां सोमवार को AIMIM की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में आसपास के जनपदों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बयान सामने आने के बाद हिंदू संगठन विरोध में खड़े हो गए थे। पुलिस के सामने पुतला जलाया बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे पहुंचे। उनके हाथ में AIMIM नेता शौकत अली का पुतला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन तब तक हिंदू नेता उसमें आग लगा चुके थे। रासुका लगाए जाने की मांग अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुतले को जूतों से पीटा। उनका कहना था कि शौकत अली ने भड़काऊ भाषण देकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया है। चिंता की बात यह है कि वह मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। उन्होंने शौकत पर रासुका लगाने की मांग की। जमानत पर खड़े किए सवाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार रात ही पुलिस ने महताब चौहान, इमरान अंसारी और रजी सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इसको लेकर भी सचिन सिरोही ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सचिन ने शौकत अली को जेल ना भेजने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव ने की ठगी:गृहमंत्री-डिप्टी सीएम का करीबी बताकर वसूली का आरोप, फूल व्यापारी की स्कूटी भी छीनी
    Next Article
    सहारनपुर में रोजगार मेला, 700 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र:राज्य मंत्री जसवंत सैनी की उपस्थिति में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment