Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ई-रिक्शा चालक का शव नाले में मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को काली नदी नाले से एक ई-रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जोहरी उर्फ टिन्नी के रूप में हुई है, जो मूलरूप से भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव का निवासी था और वर्तमान में अशोक विहार में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे काजीपुर पुल के पास राहगीरों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान जोहरी उर्फ टिन्नी के रूप में हुई। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व राहगीर इकट्ठा हो गए थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जोहरी की मौत कैसे हुई। जांच के तहत पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक:डिप्टी डायरेक्टर जनगणना आजमगढ़ मंडल ने की अध्यक्षता
    Next Article
    अक्षय कुमार के इवेंट में बेकाबू भीड़, बड़ा हादसा टला:मॉल में फैंस एस्केलेटर पर चढ़े और जान जोखिम में डाली, सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment