Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ईद पर खूनी संघर्ष, 2 की मौत:5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर 3 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। एसएसपी अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर का है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला मेहरमती गणेशपुर में छोटा कब्रिस्तान के पास खेत में गांव के ही दो पक्ष जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें पहले नोकझोंक हुई। फिर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ग्राम प्रधान सईदु का बताया जा रहा है। जिनमें खुद प्रधान सईदु (50) के अलावा सईमुद्दीन (48) और भूरा (38) शामिल हैं। दूसरे पक्ष में चुन्नू (30) शामिल है। मारपीट में भूरा और सईमुद्दीन की मौत हो गई है। एक ही कुनबे के बताए जा रहे दोनों पक्ष थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज शुरू हुआ, फिर नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को वहां बुला लिया। मामला इतना बड़ा की लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चलने लगे। इससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लेकर भागे घरवाले करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले कुछ ग्रामीणों के साथ सभी घायलों को उठाकर अस्पताल की ओर भागे। यहां से कई लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भूरा और सईमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे गांव सूचना मिलते ही एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से भी बात की। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। 5 घायलों की हालत गंभीर बनी है। हमले के तीन आरोपी हिरासत में वारदात के बाद 3 थानों की फोर्स सरधना पहुंच गई। ग्रामीणों से बात करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मातम में बदली ईद की खुशियां एक छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया। बताया जाता है कि ईद-उल-फितर को लेकर सभी के परिवारवाले बेहद खुश थे। सुबह से ही रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच शाम को दोनों पक्ष जुआ खेलने बैठ गए। छोटा-सा विवाद हुआ और उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने में गले तक घुसा 4 फीट सरिया, बुलंदशहर में पैर फिसलने से पिलर पर गिरा बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा पोल कार के आर-पार हुआ:फर्रुखाबाद में एक बच्ची की मौत, 3 घायल; फर्रुखाबाद में पूरा परिवार ससुराल जा रहा था
    Next Article
    संभल से सिपाही की पिटाई का VIDEO:बाप-बेटे पर चढ़ाई कार, भीड़ ने गाड़ी से खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment