Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जहरीली ड्रिप लगाकर गर्लफ्रैंड नर्स की हत्या:प्रेमी वार्डब्वॉय ने हत्या को सुसाइड बनाने के लिए खुद लिखकर डाला फर्जी सुसाइड नोट

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ के थाना लोहियानगर के एमसीसी अस्पताल में शनिवार को वार्डब्वॉय प्रेमी ने अपने स्टाफनर्स गर्लफ्रैंड को जहरीली ड्रिप लगाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अस्पताल के अंदर ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। आरोपी प्रेमी ने हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए पुलिस को गुमराह किया। उसने मौके पर एक फर्जी सुसाइड नोट लिखकर डाल दिया। पूरा मामला सीसीटीवी और उसी सुसाइड नोट से खुला जिसे प्रेमी ने लिखकर मौके पर डाला था। मृतका नर्स के घरवालों ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस पूरी जांच में जुटी तो मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी सुरेश व उसके दोस्त फरहान जो हत्या में शामिल था दोनों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से कैनुला, सीरिंज, मोबाइल फोन, फर्जी सुसाइड नोट, नोट पैड सहित, मिलाया गया जहरीला पदार्थ केमिकल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियो ंको अरेस्ट कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सबसे पहले पुलिस जांच में केस कैसे खुला वो पढ़िए… सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को एमसीसी अस्पताल में वहीं की नर्स द्वारा सुसाइड करने की सूचना 112 पर मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में एक सुसाइड नोट मिला, नर्स के परिजनों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने सुसाइड नोट में हैंडराइटिंग अपनी बेटी की होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस की जांच, पूछताछ और अस्पताल के सीसीटीवी चैक करने पर इसी अस्पताल के दो स्टाफ सुरेश और फरहान दोनों वार्ड से ग्लव्ज पहने हुए निकलते हुए नजर आए थे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और इनके मोबाइल चैक किए तो पता चला कि सुरेश, फरहान ने ही मिलकर नर्स की हत्या की है। ये काफी दिन से हत्या की योजना में थे। सुरेश का नर्स से अफेयर चल रहा था। लगातार शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन वो शादी से इंकार कर रही थी। शनिवार को जब नर्स ने कहा कि उसे कमजोरी महसूस हो रही है। तो सुरेश ने उसे कहा कि ड्रिप लगवा लो। ड्रिप के बहाने सुरेश ने दोस्त फरहान की मदद से उसकी ड्रिप में जहरीला पदार्थ मिलाकर जहरीली ड्रिप चढ़ाई। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए एक सुसाइड नोट फर्जी बनाकर वहीं मौके पर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियो ंको अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने सारा सच भी बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 घंटे से बारिश, अंधेरा छाया:सड़कों पर सन्नाटा पसरा, आज पूरे दिन तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट
    Next Article
    गोरखपुर में 18 एंबुलेंस सीज, 5 चालक पकड़े गए:कमीशन के चक्कर में मरीजों को फंसाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराते हैं भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment